14 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीजेपी नेता शिवप्रकाश ने इशारों में कहा- कमलनाथ भी भाजपा में आएंगे

MP Politics: बीजेपी राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अब तो कमलनाथ भी कमल होने की तैयारी में हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
mp politics

MP Politics: मध्यप्रदेश की सियासी गलियारों में पूर्व सीएम कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की सुगबुगाहट फिर से शुरु हो गई है। भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने बयान देते हुए बड़ा इशारा कर दिया है। हालांकि, कमलनाथ की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

कमलनाथ बीजेपी में होंगे शामिल?


बीते बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधियों समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि ओडिशा की एक विधानसभा में कार्यकर्ताओं से मुलाकात हुई। बीते 25 सालों से उन्हें वोट देने का मौका ही नहीं मिला, क्योंकि हर बार ये सीट सहयोगी पार्टियों को समझौते के तहत चली जाती है। इसका उदाहरण देते हुए शिव प्रकाश ने कहा कि मध्यप्रदेश में ऐसा नहीं है। यहां तो कमल ही कमल है। अब तो कमलनाथ भी कमल होने की तैयारी में हैं।

हमें चाहिए सेल्फ स्टार्ट अध्यक्ष- शिवप्रकाश


शिव प्रकाश ने कार्यकर्ताओं से कहा कि एक सेल्फ स्टार्ट होता है और एक धक्का स्टार्ट। हमें सेल्फ स्टार्ट अध्यक्ष चाहिए। जो कि क्षमतावान और निर्णय लेने में सक्षम हो। क्योंकि पार्टी जितनी तेजी से बढ़ रही है। कार्यकर्ताओं पर उतनी जिम्मेदारी भी बढ़ रही है। मध्प्रदेश में 65 हजार बूथों में से केवल एक हजार बूथ अध्यक्ष महिलाएं हैं।