भोपालPublished: Aug 08, 2023 06:21:59 pm
Manish Gite
Teacher Eligibility Test - 2020: चयनित शिक्षकों ने भोपाल में किया प्रदर्शन...। हर दिन अलग-अलग प्रदर्शन करेंगे...। मध्यप्रदेश में सवा लाख शिक्षकों के पद खाली...।
शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 में चयनित होने के बावजूद अब तक 51 हजार से अधिक शिक्षकों को नियुक्ति नहीं मिली है। इसे लेकर राजधानी भोपाल में प्रदेशभर से आए शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। चयनित शिक्षकों ने सिर मुंडवाकर और महिला शिक्षकों ने केश कटवाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से अपना हक मांगा है।