scriptMP State Level Sports Awards 2022-23 Announcement by Youth and Sports minister yashodhara raje scindia these 11 Sports Person won lifetime achievement award goes to anil dhooper | State Level Sports Awards of MP 2022-23 : इन बेस्ट खिलाड़ियों के खाते में पहुंचेंगे 2-2 लाख रुपए, इन्होंने जीता Lifetime Achievement Award | Patrika News

State Level Sports Awards of MP 2022-23 : इन बेस्ट खिलाड़ियों के खाते में पहुंचेंगे 2-2 लाख रुपए, इन्होंने जीता Lifetime Achievement Award

locationभोपालPublished: Aug 02, 2023 04:09:14 pm

Submitted by:

Sanjana Kumar

खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने 2022 के स्टेट लेवल स्पॉट्र्स अवॉर्ड की घोषणा की है...

mp_state_level_sports_awards_announcement_by_sports_minister_yashodhara_rajey_scindia.jpg

मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार ने खुशियों की सौगात दी है। दरअसल प्रदेश की शिवराज सरकार ने राज्य स्तरीय खेल पुरस्कारों (स्टेट लेवल स्पॉट्र्स अवॉर्ड) की घोषणा कर दी है। खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने 2022-23 के स्टेट लेवल स्पॉट्र्स अवॉर्ड की घोषणा की है। इसके तहत अनिल धूपर को लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड दिया जाएगा। वहीं वर्ष 2022-23 के लिए 11 खिलाडिय़ों को एकलव्य और 10 को विक्रम पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 2 लाख रुपए तक मिलेगी पुरस्कार राशि मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के मुताबिक वर्ष 2022 के लिए 11 खिलाड़ियों को एकलव्य पुरस्कार के लिए चुना गया है और 10 खिलाडिय़ों को विक्रम पुरस्कार से नवाजा जाएगा। एक प्रशिक्षक को विश्वामित्र तथा एक खेल हस्ती को लाइफ टाईम एचीवमेंट पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.