scriptTeacher Recruitment : 30 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया 1 अप्रैल से, खाली स्कूलों में आएंगे नए शिक्षक | MP Teacher Recruitment DPI HSS Trc Mponline | Patrika News

Teacher Recruitment : 30 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया 1 अप्रैल से, खाली स्कूलों में आएंगे नए शिक्षक

locationभोपालPublished: Mar 10, 2021 01:59:31 pm

Submitted by:

Manish Gite

30 हजार से अधिक चयनित शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू होगी…। खाली स्कूलों में भी आएंगे नए शिक्षक…।

teacher.png

भोपाल। मध्यप्रदेश में 30 हजार से अधिक चयनित शिक्षकों के लिए यह अच्छी खबर है कि खाली पड़े स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 (mp teacher eligibility tes 2018) की प्रक्रिया एक अप्रैल से शुरू हो रही है। यह भर्ती पिछले साल कोरोना काल में रोक दी गई थी। जल्दी ज्वाइनिंग के लिए 30 हजार से अधिक चयनित शिक्षक आंदोलन कर रहे थे। इधर विधानसभा में स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा है कि पिछड़े वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण का लाभ भी दिया जाएगा।

 

इस पोर्टल पर अपडेट होगी जानकारी

 

दस्तावेजों के वेरीफिकेशन के लिए भी तारीखों का ऐलान हो गया है। मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि चयनित शिक्षकों की जो प्रक्रिया रुक गई थी उसे दोबारा शुरू किया जा रहा है। एक प्रैल से दस्तावेजं का सत्यापन किया जाएगा। वहीं इस भर्ती में पिछड़े वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण का भी लाभ दिया जाएगा। स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि जिन स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं, वहां भी भर्ती करने का प्रयास किया जाएगा।


मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान भाजपा विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया की ओर से ध्यानाकर्षण के दौरान प्रश्न पूछा गया था, जिसमें शिक्षकों की कमी के बारे में पूछा गया था। इस प्रश्न के जवाब में शिक्षा मंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश के धार में 208, झाबुआ 208, बड़वानी 428, अलीराजपुर 256, सीधी 122, सिंगरौली 128, सीधी 122 और मंडला में 237 स्कूलों में शिक्षकों की कमी है। इन्हें मिलाकर कुल 1587 स्कूलों में शिक्षकों की जरूरत है। उन्होंने बताया कि कमलनाथ सरकार की स्थानांतरण नीति के कारण कई स्कूलों में शिक्षक ही नहीं हैं।

 

और क्या बोले शिक्षा मंत्री

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7ztkth
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो