भोपालPublished: Mar 20, 2023 03:42:34 pm
Manish Gite
mp vidhan sabha 11th day live updates- विधानसभा में खराब फसल लेकर पहुंचे कांग्रेस विधायक, पेपर लीक कांड और महू गोली कांड की भी गूंज...।
भोपाल। 27 फरवरी से शुरू हुए विधानसभा के बजट सत्र का सोमवार को 11वां दिन है। यह 27 मार्च तक चलेगा। विपक्ष को लगातार सरकार को घेरने का मौका मिल रहा है। हंगामे के कारण कई बार सदन की कार्यवाही स्थगित भी हो रही है। सोमवार को भी कांग्रेस सरकार को घेरने रही है। ताजा मामला मध्यप्रदेश में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के पेपर लीक का मामला गर्मा गया है। वहीं बेमौसम हुई बरसात और ओलावृष्टि से प्रदेश के कई जिलों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। इसे लेकर भी कांग्रेस हमलावर हो गई है।