भोपालPublished: Feb 09, 2023 02:02:17 pm
Manish Gite
कांग्रेस में चल रही है मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर खींचतान...। कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को बताया अवश्यंभावी मुख्यमंत्री...।
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को भावी मुख्यमंत्री बताने वाले नारे के बाद कांग्रेस के ही दिग्गज नेताओं ने कहा था कि कोई मुख्यमंत्री तय नहीं है। इसके बाद अब कांग्रेस ने कमलनाथ को 'अवश्यंभावी मुख्यमंत्री' बताकर एक बार फिर राजनीति गर्मा दी है। इस बीच, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी चुटकी लेते हुए कहा है कि दिल बहलाने के लिए गालिब ख्याल अच्छा है।