scriptमध्य प्रदेश में आज फिर बदला मौसम, 48 घंटे में कई जिलों में हो सकती है तेज बारिश | MP Weather changed again today Heavy rains may occur in many districts | Patrika News

मध्य प्रदेश में आज फिर बदला मौसम, 48 घंटे में कई जिलों में हो सकती है तेज बारिश

locationभोपालPublished: Mar 17, 2021 08:52:04 am

Submitted by:

Hitendra Sharma

– पश्चिमी विक्षोभ ने फिर बिगाड़ा प्रदेश का मौसम, नमी बढ़ी- आसमान में बादल छाए, बारिश के आसार- राजधानी का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री दर्ज

भोपाल. बुधवार से फिर मध्यप्रदेश के मौसम का मिजाज (weather forecast) बदल गया है। प्रदेश के कई जिलों में आंधी-तूफान, तेज बारिश होने की Heavy rain) की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में बरसात और ओले गिर सकते है।

सामान्य से एक डिग्री अधिक पारा
राजधानी भोपाल की बात करें तो मंगलवार को पारा सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। शहर का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हवाओ के आने से यह नया बदलाव आया है। उत्तर-मध्य महाराष्ट्र पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। वही त्रिवेंद्रम से महाराष्ट्र तक एक ट्रफ बना हुआ है। जिससे वातावरण में नमी बढ़ने लगी और इसी वजह से प्रदेश के बुंदेलखंड और महाकौशल इलाके में मंगलवार को बारिश हुई थी। दक्षिणी मध्य प्रदेश और मध्य क्षेत्र में भी हल्की बूंदाबांदी इसी वजह से हुई थी। अगले 48 घंटे की बात करें तो भोपाल, होशंगाबाद, संभाग में और सागर, छतरपुर जिले में बारिस हो सकती है। प्रदेश के कुछ इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं।

 

mp_weather

48 घंटे में यहां हो सकती है तेज बारिश
मौसम विभाग का कहना है कि अभी एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के आसपास और एक जम्मू कश्मीर के ऊपर सक्रिय है। साथ ही पूर्वी राजस्थान के ऊपर प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। मंगलवारको पश्चिमी विक्षोभ आने से बुधवार से पश्चिमी प्रदेश के भोपाल, होशंगाबाद और उज्जैन संभाग में बादल छाने के साथ ही गरज-चमक भी हो सकती है। इसी के साथ हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है। इसके बाद 18 मार्च को पूर्वी मध्यप्रदेश के हिस्से जबलपुर, सागर और रीवा संभाग में भी बारिश देखने को मिल सकती है।

weather
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7zzmo4
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो