scriptweather update : गुलाबी ठंड की दस्तक, धीरे-धीरे नीचे गिर रहा पारा | mp weather news cold season start | Patrika News

weather update : गुलाबी ठंड की दस्तक, धीरे-धीरे नीचे गिर रहा पारा

locationभोपालPublished: Oct 21, 2021 09:28:40 pm

Submitted by:

Shailendra Sharma

बारिश का दौर थमते ही गुलाबी ठंड की दस्तक…23-24 अक्टूबर को दिखेगा हिमालय से आ रही ठंड का असर…

winter.jpg

Weather Update: छत्तीसगढ़ में पड़ने लगी हल्की ठंड, कई जिलों में पारा 20 डिग्री के आसपास

भोपाल. मध्यप्रदेश में बारिश का दौर थमते ही गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के मुताबिक हवाओं का रुख उत्तरी हो चुका है जिसके कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है और सुबह व रात के वक्त गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है। पिछले 24 घंटों की बात की जाए तो प्रदेश में कुछ जिलों में बूंदाबंदी देखने को मिली है लेकिन अधिकतर स्थानों पर मौसम साफ रहा है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान रायसेन में 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 23 और 24 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने के आसार हैं। हिमालय पर होने वाली बर्फबारी की वजह से इंदौर से उज्जैन संभाग में ठंड की दस्तक हो सकती है और कोहरे की वजह से न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग की मानें तो भोपाल, जबलपुर, इंदौर और उज्जैन में सुबह के समय हो रही धुंध और कोहरे की स्थिति बनी रहेगी और रात व सुबह के समय गुलाबी ठंड का एहसास बना रहेगा। आने वाले 4-5 दिनों में प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना है जिसके कारण ठंड में बढ़ोत्तरी हो सकती है।

 

ये भी पढ़ें- ‘समझ रहा हूं आप अकेली रह जाओगी लेकिन अब बर्दाश्त नहीं होता – आई क्विट’

 

पिछले 24 घंटों का हाल
मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमान रीवा संभाग के जिलों में काफी बढ़ा जबकि शेष संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वहीं चंबल संभाग के जिलों में सामान्य से विशेष रुप से कम, होशंगाबाद, उज्जैन, ग्वालियर एवं भोपाल संभागों के जिलों में सामान्य से काफी कम तथा शेष संभागों के जिलों में सामान्य रहे। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 33 डिग्री सेल्सियस खजुराहो, रीवा औऱ उज्जैन में दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान की अगर बात की जाए तो भोपाल, चंबल एवं होशंगाबाद संभागों के जिलों में न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट आई। सबसे कम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रायसेन में दर्ज किया गया।


देखें वीडियो- सेना का विमान क्रेश, विस्फोट के बाद आधा किलोमीटर तक गिरे विमान के टुकड़े

https://www.dailymotion.com/embed/video/x84zqcm
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो