भोपालPublished: May 12, 2023 06:21:47 pm
Ashtha Awasthi
मौसम के तेवर और तीखे, पहली बार हवा लगी गर्म.....
भोपाल। शहर में तीन दिनों से मौसम के तेवर गर्माए हुए हैं। सुबह से ही हवा के साथ पारे ने रफ्तार पकड़ ली थी। अधिकतम तापमान 40 डिग्री पार करते हुए 41.4 डिग्री पर थमा। शहर के मध्य क्षेत्र में तो गर्म हवा लू की तरह चल रही थी। रात का न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार हवा का रूख मिश्रित रहा, इसमें बड़ा हिस्सा पश्चिमी गर्म हवा और कुछ हिस्सा उत्तर से आने वाली मैदानी हवा का था। इन दोनों ने मिलकर वातावरण को गर्मा दिया। शाम तक गर्म हवा का दौर चलता रहा। दो दिन मौसम ऐसा ही रहेगा।
आ रहा है नया पश्चिमी विक्षोभ