scriptWeather Alert: इन जिलों में ओलावृष्टि और बारिश का अलर्ट, 5 डिग्री तक गिर सकता है तापमान | mp weather update today rainfall alert in many districts | Patrika News

Weather Alert: इन जिलों में ओलावृष्टि और बारिश का अलर्ट, 5 डिग्री तक गिर सकता है तापमान

locationभोपालPublished: Jan 22, 2022 05:36:13 pm

Submitted by:

Manish Gite

Weather Alert: मौसम विभाग के बुलटिन के मुताबिक बदलने वाला है मौसम का मिजाज…।

weather1.jpg

 

भोपाल। मध्यप्रदेश इन दिनों बर्फीली हवाओं के कारण कड़ाके की ठंड से जूझ रहा है। इसके साथ ही कई जिलों में ओलावृष्टि और बारिश भी कहीं-कहीं हो रही है। ऐसे में मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 24 घंटों के दौरान एक बार फिर तेज हवाओं के साथ कई जिलों में बारिश की संभावना व्यक्त की है। साथ ही कहा है कि आने वाले तीन दिनों बाद 4 से 5 डिग्री तापमान में गिरावट आएगी।

 

https://www.dailymotion.com/embed/video/x879fl2

मध्यप्रदेश में शनिवार को सुबह मौसम ने एक बार फिर करवट ली। कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई है।बादल रहने से रात का तापमान भी बढ़ा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में शनिवार को बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में खजुराहो, नौगांव और पचमढ़ी सबसे ठंडे बने हुए हैं। खजुराहो में सबसे कम 7 डिग्री रिकार्ड किया गया। इसके साथ ही ग्वालियर और दतिया तीव्र शीतल दिन (सीवियर कोल्ड डे) रहे।

 

imd.jpg

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने बुलेटिन जारी कर चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटे के दौरान रीवा, सागर, ग्वालियर और चंबल संभागों के जिलों में तथा विदिशा और रायसेन जिले में कहीं कहीं बिजली चमकने, या गिरने के साथ ही ओलावृष्टि की भी संभावना है। इसके साथ ही भोपाल, सीहोर, राजगढ़, होशंगाबाद, नीच, मंदसौर, आगर, शाजापुर, उमरिया, कटनी, जबलपुर जिले भी बदले हुए मौसम से प्रभावित रहेंगे।

 

 

चल रही हैं बर्फीली हवाएं

उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ रहा है। दक्षिण पश्चिम हवाओं का रुख होने के कारण बर्फीली हवाएं चल रही हैं। इस कारण प्रदेश कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव के कारण ठंड से राहत के समाचार नहीं है। एक रिपोर्ट के मुताबिक 25 जनवरी को कई इलाकों घना कोहरा छा जाएगा। उत्तर भारत से लगे मध्यप्रदेश से लेकर राजस्थान तक यह स्थिति बन रही है। यही स्थिति 26 जनवरी को भी रहने की संभावना है। जबकि 22 और 23 जनवरी को कई स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है।

 

अधिक जानकारी के लिए यहां देखें

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अम्बाह, डबरा, नरवर, दतिया, ग्वालियर, पोहरी, मुरैना में एक-एक सेमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा सागर और ग्वालियर संभागों के जिलों में मध्यम कोहरा भी छाया रहा।

 

चार बड़े शहरों का तापमान

भोपाल में 13.5
इंदौर में 14.7
ग्वालियर में 9.5
जबलपुर में 11.7

 

क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक

 

ज्यादातर जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे

प्रदेश में शुक्रवार को खजुराहो में 6.4, उमरिया और ग्वालियर में 7.5, रीवा में 7.6 डिग्री तो नौगांव में 8.0 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। ज्यादातर जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है, जिससे लोग सर्दी से परेशान हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो