मंगलवार को जेट एयरवेज की उड़ान में 150 यात्री सफर कर रहे थे। यह उड़ान सुबह मुंबई से टेकआफ हुई और जयपुर में मौसम खराबी का संदेश मिलते ही पायलट ने उसे भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट की तरफ टर्न कर लिया। भोपाल एयरपोर्ट के कंट्रोल रूम से संपर्क साधा गया तो भोपाल में उतरने की अनुमति दे दी गई। जेट एयरवेज की यह उड़ान 9.30 बजे भोपाल में लैंड हुई।
एक घंटे तक परेशान हुए यात्री
9.30 बजे लैंड होने के बाद जेट की उड़ान करीब एक घंटे तक हवाई पट्टी पर ही खड़ी रही, इस दौरान यात्रियों को थोड़ी परेशानी हुई। इसके बाद 10.30 बजे जयपुर से मौसम साफ होने की सूचना मिलने पर टेकआफ कर दिया गया।

तीन घंटे से ज्यादा लेट हुई उड़ान
मुंबई से सुबह उड़ान भरने वाली जेट एयरवेज की उड़ान को जयपुर पहुंचने में करीब 1.30 मिनट लगते हैं। लेकिन उसे भोपाल लाया गया। भोपाल में एक घंटे खड़े रहने के बाद उसे जयपुर रवाना किया। भोपाल से जयपुर के लिए भी करीब एक घंटे का समय लगता है। इस प्रकार यह उड़ान तीन घंटे से भी अधिक लेट हुई।

इससे पहले रायपुर उड़ान भी हुई थी डायवर्ट
इससे पहले 30 नवंबर को एयर इंडिया की हैदराबाद उड़ान रायपुर जाने की बजाय भोपाल में लैंड हुई थी। इस पर रायपुर के यात्रियों ने एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया था। यात्रियों ने जोर-जोर से नारे भी लगाए थे। रायपुर में सुबह कोहरे की वजह से उड़ान को भोपाल डायवर्ट करना पड़ा था। इस दौरान काफी देर तक 20 यात्रियो ने मैनेजर को घेर कर रखा था, इस दौरान उनसे साथ झूमा झटकी भी हुई थी। बाद में उन्हें होटल में ठहरा गया था, फिर मौसम साफ होने के बाद रायपुर भेजा गया।