scriptअतिक्रमण हटाने नगर निगम प्रशासन ने कराई मुनादी | municipal Corporation | Patrika News

अतिक्रमण हटाने नगर निगम प्रशासन ने कराई मुनादी

locationभोपालPublished: Nov 08, 2019 01:37:47 am

Submitted by:

Ram kailash napit

-होशंगाबाद रोड स्थित आशिमा मॉल के सामने बने अवैध हॉकर्स कॉर्नर पर आज होगी कार्रवाई

municipal Corporation

municipal Corporation

भोपाल. नगर निगम होशंगाबाद रोड किनारे आशिमा मॉल के आसपास शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाएगा। यहां अवैध रूप से हॉकर्स कॉर्नर विकसित हो गया है। निगमायुक्त बी. विजय दत्ता ने कुछ दिन पूर्व निरीक्षण के दौरान इस क्षेत्र से अतिक्रमण व अवैध प्रचार बोर्ड हटाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद जोन अधिकारी नीलेश श्रीवास्तव ने गुरुवार को यहां मुनादी करवाकर चेतावनी दी कि अतिक्रमण व अवैध प्रचार बोर्ड स्वयं हटा लें। शुक्रवार को नगर निगम अमले द्वारा कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि इस क्षेत्र में दस हजार वर्गफीट का हिस्से पर अवैध कब्जा है। कलेक्टर गाइडलाइन द्वारा तय रेट के हिसाब से करीब पांच करोड़ रुपए की जमीन पर कब्जा किया गया है।
दावा: छह दिन में हटाए 8600 अवैध बोर्ड-फ्लेक्स
नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक शहर में छह दिन में 8600 से अधिक अवैध विज्ञापन बोर्ड, होर्डिंग्स और फ्लेक्स हटाए गए हैं। गुरुवार को अमले ने अलग-अलग क्षेत्रों से 600 बोर्ड-फ्लेक्स हटाए। इसी क्रम में जोन 12 के रचना नगर क्षेत्र में जोनल अधिकारी संतोष त्रिपाठी व प्रभारी एएचओ रवि बाथम ने घरों के गेट, बाउंड्रीवॉल एवं अंडरब्रिज पर लगाए गए रेपिडो स्कूटर के 500 से अधिक कटआउट जब्त किए।
खुले में सीवेज बहाने पर 25 हजार रुपए का जुर्माना
नगर निगम के अमले ने चिनार ड्रीम सिटी पर खुले में सीवेज बहाने पर 25000 रुपए का स्पॉट फ ाइन वसूला। निगम के अमले ने जोन 10 के अंतर्गत वार्ड 37 स्थित विजय नगर में सड़क पर कचरा फेंकने पर 100 रुपए का फाइन किया। वार्ड 41 में बाग फ रहत अफ्जा के मेन रोड पर ठेले वाले द्वारा सड़क पर खराब सब्जिया फेंकते पाए जाने पर समझाइश दी। नहीं मानने पर 100 रुपए का फाइन किया। इसी तरह नगर निगम के अपर आयुक्त मेहताब सिंह गुर्जर ने महाबली नगर, सांईनाथ नगर सहित वार्ड 80 के विभिन्न क्षेत्रों में सफ ाई व्यवस्था का जायजा लिया। नागरिकों को अपने घरों से निकलने वाले गीले एवं सूखे कचरे को पृथक-पृथक एकत्र कर कचरा वाहनों को देने की समझाइश दी।
150 किलो पॉलीथिन जब्त
निगम के अमले ने गुरुवार को मंगलवारा चौराहा स्थित पॉलीथिन विक्रेता राजेश प्लास्टिक की दुकान पर छापेमारी की। लगभग 150 किलोग्राम पॉलीथिन जब्त की। छह हजार रुपए का जुर्माना वसूला। प्रतिबंधित पॉलीथिन का विक्रय न करने की हिदायत भी दी। जब्ती दल के प्रभारी अजय श्रवण ने कार्रवाई की
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो