scriptभोपाल नगर निगम को बांटने के मामले में हाईकोर्ट जाएगी भाजपा | municipal corporation news | Patrika News

भोपाल नगर निगम को बांटने के मामले में हाईकोर्ट जाएगी भाजपा

locationभोपालPublished: Oct 10, 2019 10:25:42 pm

– परिसीमन और अप्रत्यक्ष चुनाव को लेकर प्रदेशभर में चलेगा हस्ताक्षर अभियान

bjp

राज्यपाल से मिलने पहुंचे भाजपा नेता

भोपाल. महापौर और अध्यक्ष का चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली से कराने के मामले में मुंह की खाने के बाद भाजपा भोपाल नगर निगम को दो हिस्सों में बांटने के मामले में बड़ी लड़ाई लड़ेगी। पार्टी प्रदेशभर के नगरीय निकायोंं के परिसीमन के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाएगी। हस्ताक्षरों के साथ कलेक्टरों को ज्ञापन दिए जाएंगे। बाद में राज्यपाल के पास जाकर पार्टी विरोध जताएगी। इसके बाद जरूरत पड़ी तो भाजपा भोपाल नगर निगम के मामले में हाईकोर्ट में याचिका दायर करेगी।
राज्यपाल को बताया मामला
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह ने गुरुवार को इस मामले में भोपाल के महापौर, विधायकों एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में तय किया गया कि प्रदेश की हर विधानसभा में 19 से 21 अक्टूबर तक परिसीमन के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। इसमें सभी विधायक, महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष और अन्य जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी शामिल होंगे। भाजपा नेताओं ने प्रदेश की कानून व्यवस्था के मामले में राज्यपाल लालजी टंडन को ज्ञापन सौंपा। हालांकि उन्होंने राज्यपाल से पूरे समय अप्रत्यक्ष प्रणाली से महापौर के चुनाव और भोपाल नगर निगम के मुद्दे पर ही बात की। भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस अप्रत्यक्ष प्रणाली के जरिए खरीद फरोख्त कर हर जगह अपने महापौर बनाने का प्रयास करेगी। राकेश ङ्क्षसह ने राज्यपाल से 15 मिनट अकेले में भी चर्चा की।
भोपाल में किया बुद्धिजीवी सम्मेलन
भोपाल नगर निगम के विखंडन के प्रस्ताव के मामले में भाजपा ने गुरुवार को मानस भवन में बुद्धिजीवियों का सम्मेलन भी रखा। इस सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुंबई, चैन्नई, बेंगलूरु, हैदराबाद जैसे बड़े शहरों में भी एक नगर पालिका निगम काम रहा है तो भोपाल में दो बनाने की जरूरत क्या है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस भोपाल शहर को हिंदु-मुसलमान के आधार पर दो हिस्सों में बांटने का काम कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो