script4 सेल्सियस पर पारा | murcury dips at 4 digree | Patrika News

4 सेल्सियस पर पारा

locationभोपालPublished: Jan 14, 2017 12:38:00 am

Submitted by:

Juhi Mishra

सर्दी ने राजधानी में तोड़ा पांच साल का रिकार्ड

bhopal

bhopal


भोपाल. धीरे-धीरे नीेचे खिसक रहे पारे ने अब लोगों की सांसें चढ़ानी शुरू कर दी हैं। सारे रिकार्ड तोडऩे पर उतारू पारे ने अब लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। हालत यह है कि सर्दी के चलते लोगों के हाथ पैर सुन्न होने लगे हैं। गलन हड्डियों तक पहुंचने लगी है। पानी को हाथ लगाते डर लगने लगा है। शुक्रवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान ने पांच साल का रिकार्ड तोड़ दिया। रात का पारा 0.9 डिग्री और नीचे खिसक कर 04 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह सामान्य से 07 डिग्री सेल्सियस कम था। इसके पहले 05 जनवरी 2011 को न्यूनतम 2.3 पर पहुंचा था। राजधानी में शनिवार लगातार चौथा शीतल दिन रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार जम्मू कश्मीर में छाए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से प्रदेश में एक ऊपरी हवा का चक्रवात बन गया है। इसके चलते हवा की दिशा उत्तरी हो गई है। इसके चलते जम्मू और शिमला में हुई भारी बर्फबारी की ठंडक में लिपटी ये हवा प्रदेशभर में कहर ढहा रही हैं।

हालांकि, विभाग ने अब तापमान में और अधिक गिरावट नहीं होने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस ही रहा। यह सामान्य से 06 डिग्री सेल्सियस कम था। न्यूनतम तापमान 04 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 07 डिग्री सेल्सियस कम था।

…और बिगड़ सकते हैं हालात
एक सप्ताह बाद अंचल सहित पूरे पश्चिमी भारत का मौसम और बिगड़ेगा। भोपाल सहित पश्चिमी मध्यप्रदेश में बारिश हो सकती है। तीव्र शीत लहर के साथ ही तापमान और नीचे जा सकता है। दरअसल, ईरान-पाकिस्तान की तरफ पश्चिमी विक्षोभ तैयार हो रहा है। शनिवार तक यह मजबूत होकर पश्चिमी भारत की ओर बढ़ेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के डायरेक्टर अनुपम कश्यपि के अनुसार इसे प्रदेश में पहुंचने में 07 से 08 दिन का समय लग सकता है। इसके प्रदेश में आते ही राजधानी सहित पश्चिमी मध्य प्रदेश में अच्छी-खासी बारिश होगी। कोहरे के साथ तापमान भी गिरेगा।

शीतलहर के साथ ही डेढ़ दर्जन जिलों में पाला
मौसम विभाग ने भोपाल, शहडोल और सागर संभाग सहित रीवा, सतना, गुना, ग्वालियर, उज्जैन, बैतूल आदि में पाला पडऩे की भी चेतावनी दी है। साथ ही लगभग प्रदेश भर में शीतलहर की चेतावनी दी है। जबकि, बैतूल, दमोह और उज्जैन में तीव्र शीतलहर चल सकती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो