scriptशक के चलते प्रेमी ने की थी महिला की कुल्हाड़ी से हत्या | murder with axe | Patrika News

शक के चलते प्रेमी ने की थी महिला की कुल्हाड़ी से हत्या

locationभोपालPublished: Nov 23, 2021 12:36:46 pm

Submitted by:

Pushpam Kumar

नजीराबाद में अंधे कत्ल का पर्दाफाश

शक के चलते प्रेमी ने की थी महिला की कुल्हाड़ी से हत्या

शक के चलते प्रेमी ने की थी महिला की कुल्हाड़ी से हत्या

भोपाल. नजीराबाद इलाके में रविवार को महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने प्रेम सम्बंधों में धोखा देने की शंका में हत्या करने की बात कबूल की है।
पुलिस ने बताया कि, रविवार को इलाके के कल्याणपुर गांव निवासी अनिल पिता तोरन सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि किसी व्यक्ति ने मां भूरीबाई की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी है। इसके बाद नजीराबाद पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। जांच करने और लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि गांव के ही चंदरसिंह गुर्जर का प्रेम-संबंध मृतिका भूरीबाई के साथ था, भूरीबाई की मौत के बाद से वह घर पर नही है। पुलिस ने चंदरसिंह की तलाश शुरू की। कुछ ही घंटों में मुखबिर सूचना पर चंदरसिंह गुर्जर (45) को हिरासत में ले लिया।
पूछताछ में चंदरसिंह ने बताया कि, उसके एवं मृतिका भूरीबाई के बीच करीब 12 साल से प्रेम-संबंध थे। पिछले कई दिनो से आरोपी को संदेह था कि भूरीबाई अन्य व्यक्तियों से भी बातचीत करती है। यह चंदरसिंह को अच्छा नहीं लगता था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो