भोपाल

ब्रेकिंग : नगर निकाय चुनाव में बड़ा उलट-फेर, कांग्रेस का ये बड़ा नेता दे रहा कड़ी टक्कर!

नगर निकाय चुनाव में बड़ा उलट-फेर, डूब सकती है बीजेपी की नैया, देखे कौन किस पर भारी…

भोपालJan 20, 2018 / 01:08 pm

दीपेश तिवारी

भोपाल। मध्यप्रदेश में चुनाव इसी साल में हैं, इसी को लेकर दोनों प्रमुख दल अपनी अपनी रणनीति के तहत तैयाारियों में जुट गए हैं। भले ही लंबे समय से सत्ता में काबिज भाजपा आज भी प्रदेश में काफी मजबूत स्थिति में है, लेकिन वहीं जानकारों का मानना है कि कांग्रेस का एक बड़ा नेता आज भी उनके लिए कड़ी चुनौती बना हुआ है।
मध्‍य प्रदेश में नगर निकाय व पंचायत चुनाव में कांग्रेस के लिए अच्‍छी खबर राघौगढ़ नगर पालिका चुनाव से आई है। जहां पार्टी ने 24 में से 20 वार्ड पर जीत हासिल की है। नगर पालिका अध्‍यक्ष पद पर कांग्रेस की आरती शर्मा ने बीजेपी की मायादेवी अग्रवाल को 5 हजार से ज्‍यादा मतों के अंतर से हराया। यहां पर पिछले 20 साल से कांग्रेस का कब्‍जा रहा है। गुना जिले के तहत आने वाला यह इलाका पूर्व मुख्‍यमंत्री दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है।
नगर पालिका परिषर राघौगढ़ के चुनावों का परिणाम शनिवार को आ गया। वैसे तो राघौगढ़ दिग्विजय के गृह क्षेत्र है। यहां नगर पालिका चुनाव में शनिवार को कांग्रेस बड़ी जीत मिली है। ऐसे में कांग्रेस ने यहां एक बार फिर अध्यक्ष का चुनाव जीता है। इस बार भी भाजपा कोई खास नहीं कर पाई। कांग्रेस की आरती शर्मा से भाजपा की माया अग्रवाल पहले राउंड से ही पीछे रहीं और आखिरी राउंट तक कोई बढ़त नहीं बना सकीं। राघौगढ़ को चुनाव इस बार काफी दिलचस्प था।
राघौगढ़ के वार्ड 21 से भाजपा के अमर सिंह लोधा, वार्ड नंबर 18 से कांग्रेस की गायत्री ओझा, वार्ड संख्‍या 19 से कांग्रेस की अनीता नामदेव, वार्ड नं. 20 से कांग्रेस की गीता राजपूत, वार्ड नं. 12 से कांग्रेस की गुड्डी बाई मीना और वार्ड संख्‍या 4 से कांग्रेस के गौरव राजपूत जीते। भाजपा ने 24 में से सिर्फ 4 सीटें जीतीं, जबकि 20 पर कांग्रेस काबिज हुई है।
झड़प के बीच प्रचार…

भाजपा का यहां मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी प्रचार किया था, मगर जानकारों के अनुसार उसका असर देखने को नहीं मिला। वहीं इस प्रचार के समय शिवराज की सभा के बाद कांग्रेस-भाजपा के कार्यकर्ताओं में झड़प की खबरें भी आई थीं। भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और पार्टी के वरिष्‍ठ नेता प्रभात झा ने भी प्रचार किया था। वहीं, कांग्रेस ने विधायक जयवर्द्धन सिंह से खूब प्रचार कराया।
राघौगढ़ के चुनाव में स्थानीय विधायक और दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई थी. वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी. शिवराज के रोड शो के बाद हुए बवाल की वजह से कर्फ्यू लगाने की नौबत आ गई थी. ऐसे में सभी की निगाहें इस चुनाव पर टिकी हुई थी.
प्रदेश सरकार के लिए होने वाले 2018 के चुनावों से पहले हुए नगर निकाय चुनाव में जहां दिग्विजय सिंह के क्षेत्र यानि राघौगढ़ में भाजपा को बुरी तरह से हारना पड़ा वहीं कई अन्य स्थानों पर भाजपा कांग्रेस पर भारी पड़ी है, लेकिन दिग्विजय सिंह से जुड़े क्षेत्र में या तो भाजपा हारी है।
यह रहे प्रदेश में नगरीय चुनाव के रिजल्ट:
गुना निकाय चुनाव फाइनल रिजल्ट में कांग्रेस ने जीत दर्ज करवाई। यहां अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की आरती महेंद्र शर्मा ने जीत दर्ज कराई।
बीजेपी-4 वार्ड जीती
कांग्रेस-20 वार्ड जीती
अध्यक्ष 5672 से कांग्रेस जीती।
चुनाव लाइव अपडेट्स:
– अनूपपुर में हारी भाजपा, निर्दलीय उम्मीदवार ने मारी बाजी।
– राघौगढ़: अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की आरती महेंद्र शर्मा ने दर्ज की जीत. आरती शर्मा ने 5 हजार 612 वोट से भाजपा की माया अग्रवाल को हराया।
– मंडला में हारी भाजपा, कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार जीतीं।
– भिंड: बहुजन समाज पार्टी ने अपना परचम लहराया. खाली कुर्सी भरी कुर्सी के चुनाव मे अध्यक्ष संगीता सुदीप यादव की हुई विजय।
खंडवा: ओंकारेश्वर नगर परिषद चुनाव, अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी अंतरसिंह 990 वोट से आगे, 15 वार्डों में भाजपा के 6 पार्षद, कांग्रेस के 2 उम्मीदवार जीते।
मनावर से कांग्रेस उम्मीदवार संगीता पाटीदार 200 से अधिक मतों से आगे।
डही में बीजेपी उम्मीदवार कैलाश कन्नौज जीते।
धरमपुरी से कांग्रेस उम्मीदवार शब्बीर पहलवान आगे।
राजगढ़ से कांग्रेस की जीत लगभग तय।
राजगढ़ की खिलचीपुर अपडेट: दूसरे राउंड की गिनती के बाद भरी कुर्सी 179 मतों से आगे, चुनाव रोमांचक मोड़ पर, निर्णायक तीसरे राउंड में होगा जीत हार का फैसला।
भिंड, अटेर विधानसभा के वार्ड क्र. 25 में हुए जनपद सदस्य के चुनाव में पूजा नरवरिया 200 वोट से विजयी।
गुना: राघौगढ़ नगरपालिका चुनाव…
– नगरपालिका उपाध्यक्ष कांग्रेस के पुरुषोत्तम पूरी गोस्वामी चुनाव हारे।
– वार्ड 21 से भाजपा के अमर सिंह लोधा चुनाव जीते।
– वार्ड क्र 18 से कांग्रेस की गायत्री ओझा जीतीं।
– वार्ड क्र 19 से कांग्रेस की अनीता नामदेव जीतीं।
– वार्ड 20 से कांग्रेस की गीता राजपूत जीती।
– वार्ड क्र 12 से कांग्रेस की गुड्डी बाई मीना जीती।
– वार्ड क्र 4 से कांग्रेस के गौरव राजपूत जीती।
ये बने कड़ी चुनौती

राघौगढ़ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का का गढ़ माना जाता है। ऐसे में उनके क्षेत्र में सेंध लगाना भाजपा के लिए टेड़ी खीर साबित होता दिख रहा है। कांग्रेस के इस दिग्गज नेता के आगे भाजपा की सारी तैयारियां चुनाव में कमजोर ही साबित हुईं। जबकि चुनाव के दौरान दिग्विजय नर्मदा यात्रा में रहे, लेकिन जानकारों का मानना है कि क्षेत्र में उनकी पकड़ के चलते यहां भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। वहीं जानकार भाजपा के लिए दिग्विजय सिंह को कड़ी चुनौती मानते हैं, जो लंबे समय से भाजपा से अकेले ही मजबूत स्थिति में टक्कर लेते दिख रहे हैं।

Home / Bhopal / ब्रेकिंग : नगर निकाय चुनाव में बड़ा उलट-फेर, कांग्रेस का ये बड़ा नेता दे रहा कड़ी टक्कर!

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.