scriptकोरोन में मृत लोगों के नाम मतदाता सूची से काटे गए, 7296 नए जुड़े, 3 ट्रांसजेंडर भी बढ़े | Names of dead people were deducted from voter list in Coron, 7296 new | Patrika News

कोरोन में मृत लोगों के नाम मतदाता सूची से काटे गए, 7296 नए जुड़े, 3 ट्रांसजेंडर भी बढ़े

locationभोपालPublished: Jan 19, 2022 09:33:22 pm

– भारत निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची का प्रारुप प्रकाशन, स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में जारी की सूची

कोरोन में मृत लोगों के नाम मतदाता सूची से काटे गए, 7296 नए जुड़े, 3 ट्रांसजेंडर भी बढ़े

– भारत निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची का प्रारुप प्रकाशन, स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में जारी की सूची

भोपाल. विधानसभावार मतदाता सूची में पिछले नौ माह में 700 मृतकों के नाम काटे गए तो वहीं 7296 नए मतदाता जोड़े भी गए हैं। मृतकों में काफी लोग कोरोना में मारे गए हैं, उनके नाम भी हटाए गए हैं। जिले की मतदाता संख्या 19 लाख 80 हजार 324 हो गई है। 1 जनवरी 2021 को ये संख्या 19 लाख 73 हजार 028 मतदाता थी। कोरोना की दूसरी लहर के बाद भी नए नाम काफी जोड़े गए हैं। इसमें 18 वर्ष पूरी कर चुके मतदाताओं के नाम ज्यादा जोड़े गए हैं। ये वो मतदाता सूची है जिसका प्रकाशन भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से वर्ष में एक बार किया जाता है। इससे पूर्व मार्च माह में ही नगर निगम और पंचायतों की मतदाता सूची का प्रकाशन हो चुका है।

भारत निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची के लिए बीएलओ ने डोर टू डोर और बूथ बाइज सत्यापन करने के बाद ये सूची तैयार की है। सबसे ज्यादा नाम दक्षिण पश्चिम और हुजूर विधानसभा में जोड़े गए हैं। इसके अलावा जिले में तीन नए ट्रांसजेंडरों के नाम भी मतदाता सूची में जोड़े गए हैं। इससे ये संख्या बढ़कर अब 181 पहुंच गई है।

17 बूथों के मतदाताओं को अन्य पर किया शिफ्ट
मतदाता सूची में 1500 से अधिक मतदाता होने के कारण 17 बूथों के मतदाताओं को उनके नजदीकी बूथ पर शिफ्ट किया गया है। सबसे ज्यादा 6 बूथ बैरसिया, 4 गोविंदपुरा, 3 नरेला और 2-2 भोपाल मध्य और बैरसिया विधानसभा क्षेत्र के हैं। वहीं हुजूर में मतदाताओं की संख्या कहीं ज्यादा होने पर दो बूथ अतिरिक्त बढ़ाए हैं, जिले में 2013 बूथ हैं।

विधानसभावार मतदाता संख्या
विधानसभा——पुरुष—–महिलाएं—–थर्ड जेंडर—कुल मतदाता
149 बैरसिया—119722—108656—-5——-228383
150 उत्तर—123056—–119268—8——–242332
151 नरेला—170861—-154974—14——325789
152 दक्षिण—पश्चिम–122112—-111338–13–233463
153 मध्य—124740—-116334—-115—-241189
154 गोविंदपुरा–199371—180424—18—379813
155 हुजूर—170998—158349–8—-329355

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो