scriptफिल्मों में नर्मदा घाटों का जलवा, सरकार करेगी ब्रांडिंग, निमाड महोत्सव शुरू | Narmada ghats in movies, government will do branding, Nimad festival s | Patrika News

फिल्मों में नर्मदा घाटों का जलवा, सरकार करेगी ब्रांडिंग, निमाड महोत्सव शुरू

locationभोपालPublished: Nov 13, 2019 08:53:46 am

फिल्मों में नर्मदा घाटों का जलवा, सरकार करेगी ब्रांडिंग, निमाड महोत्सव शुरू

nimad.png

भोपाल। फिल्मों में महेश्वर सहित नर्मदा किनारे के घाट नजर आने के बाद प्रदेश सरकार ने यहां धार्मिक, पर्यटन और फिल्मी पर्यटन पर फोकस करना तय किया है। इसके तहत अब नर्मदा किनारे के घाटों पर उत्सवों की सरकार ने देश-प्रदेश में ब्रांडिंग करना शुरू कर दी है। इसी के तहत इस बार निमाड़ उत्सव को भी राज्य स्तर पर प्रचारित कराया जा रहा है। इसके अलावा फिल्मों की शूटिंग के नजरिए से भी उत्सवों के प्रचार-प्रसार कैम्पेन तैयार किए जाने हैं।


इसके तहत संस्कृति मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ ने खरगोन जिले के महेश्वर में माँ अहिल्या घाट पर 26वें निमाड़ उत्सव का शुभारंभ किया। डॉ. साधौ ने इस अवसर पर पहली बार राष्ट्रीय देवी अहिल्या सम्मान से दो कला साधकों को सम्मानित भी किया। वर्ष 2017 का सम्मान लोककला परंपरा की संवाहक कृष्णा वर्मा और वर्ष 2018 का सम्मान मधुबनी चित्रशैली की उत्कृष्ट सृजनकर्ता शांति देवी को दिया गया। संस्कृति मंत्री ने उत्सव से पहले माँ नर्मदा का पूजन-अर्चन किया। उत्सव का शुभारंभ कथक समूह के आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति से हुआ।

संस्कृति मंत्री डॉ. साधौ ने कहा कि हमारा प्रदेश विभिन्न संस्कृतियों का खूबसूरत गुलदस्ता है। राज्य सरकार का प्रयास है कि यहाँ सभी संस्कृतियाँ संरक्षित और विकसित हों। उन्होंने कहा कि इस बार निमाड़ उत्सव वैश्विक प्रतिभाएँ लेकर आया है। प्रदेश की अनेक संस्कृतियों को माँ नर्मदा के इस तट पर एक रूप में देखना गौरव का क्षण है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो