scriptनरोत्तम मिश्रा का कमलनाथ पर तंज, कहा- एक विधायक और गया तो हो जाएंगे ’30 मार खां’ | narottam mishra big statement on kamalnath after rahul lodhi | Patrika News

नरोत्तम मिश्रा का कमलनाथ पर तंज, कहा- एक विधायक और गया तो हो जाएंगे ’30 मार खां’

locationभोपालPublished: Oct 26, 2020 01:54:50 pm

Submitted by:

Faiz

राहुल लोधी के कांग्रेस से इस्तीफे के बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा, अगर एक विधायक और गया तो, कमलनाथ हो जाएंगे ’30 मार खां’।

news

नरोत्तम मिश्रा का कमलनाथ पर तंज, कहा- एक विधायक और गया तो हो जाएंगे ’30 मार खां’

भोापल/ मध्य प्रदेश में जैसे जैसे उपचुनाव के दिन नजदीक आ रहे हैं, वैसे वैसे प्रदेश की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ती जा रही है। अब तक के हालात पर गौर करें तो, विधानसभा चुनाव से सत्ता में आने के बाद से अब तक कांग्रेस को ही बड़े नुकसान का सामना करना पड़ा है। हालही में उपचुनाव के अनकरीब कांग्रेस को राहुल लोधी के नाम पर 29वां झटका लगा। ऐसा पहली बार हुआ, जब एक साथ सत्ता दल की 29 सीटें रिक्त होकर उपचुनाव की स्थिति बनी हो। चुनावी दौर में प्रतिद्वंदी दल भी इसपर चुटकी लेने से पीछे नहीं हट रहा। इसी कड़ी में प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राहुल लोधी के इस्तीफे के बाद कमलनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि, अब प्रदेश की 29 सीटों पर चुनाव होने हैं। अगर एक और गया तो, कमलनाथ ’30 मार खां’ हो जाएंगे।

 

कमलनाथ को लेकर क्या बोले नरोत्तम मिश्रा, देखें वीडियो…

 

https://youtu.be/i4gENFEOh04

अब सत्ता में आने के लिए नहीं बल्कि विपक्ष का नेता चुनने के लिए चुनाव लड़ेगी कांग्रेस- नरोत्तम

मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, राहुल लोधी के इस्तीफे के बाद अब ये बात तो पूरी तरह साफ हो गई है कि, कांग्रेस ये उपचुनाव अब सिर्फ विपक्ष का नेता चुनने के लिए लड़ रही है। अब सत्ता में आने जैसा ख्याल तो समाप्त ही हो चुका होगा। नरोत्तम ने कहा कि, जो कमलनाथ कहते थे कि, तीन तारीख के बाद चार आएगी, अब ये भी सिद्ध है कि, चार तारीख को भी कमलनाथ विपक्ष में ही रहेंगे। कांग्रेस में इस समय भगदड़ की स्थिति है। नरोत्तम ने कहा कि, चार तारीख को कमलनाथ का चार्टर्ड बुक हो चुका है, वो चले जाएंगे। नरोत्तम ने ये भी कहा कि, राहुल लोधी का कांग्रेस से जाना कमलनाथ के नेतृत्व को दर्शाता है। प्रदेश के अंदर अब कांग्रेस एक डूबता जहाज है। उन्होंने कहा कि, मैंतो पहले से ही कहता था कि, कांग्रेस ऐसी पार्टी है, जिसमें कोई लंबे समय तक रहने वाला नहीं है।

 

पढ़ें ये खास खबर- फारुख अब्दुल्लाह और महबूबा मुफ्ती का पुतला जलाया, जय भारत मंच ने किया विरोध प्रदर्शन


कमलनाथ बताएं कि उनके पास और कितने बिकाऊ हैं- नरोत्तम

राहुल लोधी के इस्तीफे के बाद कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोपों का जवाब देते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, जो पार्टी छोड़ता है उसे बिकाऊ कहने लगते हैं। लेकिन, में ये सवाल करना चाहता हूं कि, कमलनाथ स्थिति स्पष्ट करें कि, ऐसे और कितने बिकाऊ हैं उनके पास। जो आपके पास टिका है उसे टिकाऊ कहते हैं और जो आपके नेतृत्व से परेशान होकर आपका साथ छोड़ता है उसे बिकाऊ कहते हैं। लेकिन, आप ये क्यों नहीं सोचते कि, बार बार नोटों और वोटों की बात कहकर आप कर्मण्य और अक्षम्य साबित हुए इसे क्यों छुपाते हैं। आपको सबसे ज्यादा ये सोचना चाहिए कि, अब तक प्रदेश की 29 सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं, अगर एक और गया तो आप 30 मार खां हो जाएंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो