scriptNational Mango Day 2023: Not only India, MANGO is also the national fruit of these 2 countries | National Mango Day 2023: भारत ही नहीं इन 2 देशो का राष्ट्रीय फल भी है MANGO | Patrika News

National Mango Day 2023: भारत ही नहीं इन 2 देशो का राष्ट्रीय फल भी है MANGO

locationभोपालPublished: Jul 22, 2023 04:18:56 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

National Mango Day 2023: फलों के राजा आम की पैदावार में भारत सबसे आगे है। यहां आमों की कई किस्में पाई जाती हैं। हमारे देश से आम विश्व के कई देशों में निर्यात किए जाते हैं। यहां पढ़ें, आम की आत्मकथा...

gettyimages-1249134893-594x594.jpg
National Mango Day 2023

National Mango Day 2023: भारत मेरे पैदावार के मामले में दुनिया में सबसे आगे है। इस देश के बाद चीन, मैक्सिको, थाइलैंड और पाकिस्तान का स्थान है। यूरोप में स्पेन में सबसे अधिक आम होता है। मैं भारत ही नहीं, पाकिस्तान और फिलीपीन्स का भी राष्ट्रीय फल हूं। इन दिनों बाजारों में हर तरफ मेरी खुशबू फैली हुई है। मैं इस देश का राष्ट्रीय फल हूं और फलों का राजा भी हूं। मेरा साइंटिफिक नाम है मैंगीफेरा इंडिका। मेरे बहुत सारे रूप हैं। कोई लंगड़ा है, तो कोई चौसा, कोई बंबइया, तो कोई दशहरी, अलफासो, चौसा, सफेदा, तोतापरी, सिंदूरी, फजली, जर्दालु। सभी का स्वाद लाजवाब है। ‘मंगा’ सुनकर हंसो मत। यह मलयालम शब्द है। इससे अंग्रेजी का मैंगो शब्द बना। दरअसल, पुर्तगालियों ने इस शब्द को अपनाया और वर्ष 1510 में पहली बार पुर्तगीज ने मैंगा शब्द लिखा, जो बाद में अंग्रेजी में मैंगो हो गया।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.