भोपाल

नवजोत सिंह सिद्धू ने रोड शो के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल

कार्यकर्ता की इस हरकत पर भड़क गए सिद्धू, पहले धक्का और फिर जड़ा थप्पड़

भोपालMay 13, 2019 / 01:24 pm

Pawan Tiwari

भोपाल. पंजाब सरकार के मंत्री और कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू मध्यप्रदेश में खूब प्रचार किया है। सिद्धू यहां अपने विवादित बोल की वजह से भी खूब चर्चा में रहे। इसके साथ ही उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह एक कांग्रेस कार्यकर्ता को थप्पड़ जड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि सिद्धू ने जिस व्यक्ति को थप्पड़ जड़ा है वो और कोई नहीं कांग्रेस का कार्यकर्ता ही है। दरअसल, सिद्धू 10 मई को देवास में कांग्रेस के प्रत्याशी प्रहलाद सिंह के लिए प्रचार करने गए थे। वहां उन्होंने इस दौरान रोड शो भी किया। रोड शो के दौरान ही कांग्रेस का एक कार्यकर्ता उन्हें माला पहनाने के लिए गाड़ी के ऊपर चढ़ गया। कार्यकर्ता ने जैसे ही माला सिद्धू के गले में डाला वो नाराज हो गए।
 

नाराज सिद्धू ने पहले उसे धक्का दिया फिर थप्पड़ जड़ दिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है। वायरल वीडियो में सिद्दू ने जिस व्यक्ति को थप्पड़ जड़ा है, उसका नाम सईद बताया जा रहा है।
 

वहीं, वीडियो वायरल होने पर देवास शहर में कांग्रेस के मुख्य संगठक अजीत भल्ला ने कहा कि सिद्धू ने जी किसी को कोई चाटा नहीं मारा है। भल्ला ने कहा कि ये बात जरूर है कि जो हार डालने चढ़े थे, इसी क्रम में उनकी पगड़ी गिर गई। इसके बाद भी वे लोग खींचातानी कर रहे थे। इसीलिए उन्होंने उसे दूर किया। इसमें कोई छक्के मारने वाली बात नहीं है। नवजोत सिंह सिद्धू अपने आप में बड़े आदमी हैं। साथ ही वे काफी मिलनसार स्वभाव के हैं वो कभी इस तरह के अपमानजनक काम नहीं करते हैं।
 

गौरतलब है कि एमपी में चुनाव प्रचार के दौरान सिद्धू अपने बयानों को लेकर भी खूब चर्चे में रहे हैं। उन्होंने मध्यप्रदेश में ही पीएम मोदी के लिए कहा था कि वोट के जरिए ऐसा ***** मारना कि वो भारत के बाउंड्री के बाहर जाकर गिरें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आजादी के दौरान गोरे अंग्रेजों को भगाया गया था, अब काले अंग्रेजों को भगाना है।

Home / Bhopal / नवजोत सिंह सिद्धू ने रोड शो के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.