भोपालPublished: Sep 26, 2022 12:53:53 pm
Ashtha Awasthi
नौ देवियों के रूपों का दर्शन कीजिए राज्य संग्रहालय में
अंजलि तोमर/भोपाल। नवरात्रि का महीना मां दुर्गा की आराधना के चलते विशेष फलदायी माना जाता है। इस महीने में घरों से लेकर मंदिरों तक आपको मां दुर्गा की खूबसूरत मूर्तियां देखने को मिल जाएंगी। राज्य संग्रहालय 40, 50 नहीं बल्कि 1000 साल की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासतों को समेटे हुए है। इसमें मां दुर्गा की विभिन्न स्वरूपों की झलक आपको देखने के लिए मिलती है। जो राज्य की विभिन्न जगहों की लाल व काली मिट्टी से बनी हुई हैं। इस तरह की प्रतिमाएं शहर के बहुत कम मंदिरों में देखने के लिए मिलेंगी। इन मूर्तियों की कलात्मकता अद्भुत है।