दरअसल, नवरात्रि के नौ दिनों तक डॉ टीके धर सोनिया गांधी की पूजा करते हैं। यही नहीं उनके लिए नौ दिनों तक व्रत भी रखते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार टीके धर पिछले बीस सालों से सोनिया गांधी की पूजा कर रहे हैं। डॉ टीके धर के कमरे में सोनिया गांधी की ढेर सारी तस्वीरें लगी हुई हैं। नवरात्रि ही नहीं आम दिनों में भी सुबह उठते ही सबसे डॉ टीके धर सोनिया गांधी की तस्वीर की पूजा अर्चना करते हैं। सोनिया गांधी में इन्हें देवी दुर्गा का रूप नजर आता है।
पश्चिम बंगाल के हैं रहने वाले धर
ऐसे तो सोनिया गांधी के ये भक्त मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। लेकिन दतिया के उनाव ग्राम वह एक निजी चिकित्सक के रूप में काम कर रहे हैं और यहीं पर रहते भी हैं। नवरात्रि में जहां लोग देवी दुर्गा की अराधना करते हैं, तो डॉ टीके धर सोनिया गांधी की अराधना में लगे हैं। उनका कहना है कि सोनिया गांधी देवी का अवतार हैं, इसीलिए हम नवरात्रि में उनकी पूजा करते हैं।

पीएम बनने तक करवाते रहेंगे मुंडन
डॉ टीके धर सिर्फ पूजा ही नहीं करते हैं। बल्कि सोनिया गांधी के लिए उन्होंने कुछ प्रण भी लिया है। जिसमें उनका प्रण है कि जब तक सोनिया गांधी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगी तब तक वह मुंडन कराते रहेंगे। वे विधिवत रूप से अपना मुंडन करवाते रहते हैं। नवरात्र में उनकी भक्ति की चर्चा इलाके में भी खूब है। क्योंकि सोनिया गांधी के ऐसे भक्त लोगों को कम ही देखने को मिलते हैं।

धर ये ने कहा
वहीं, मीडिया से बात करते हुए डॉ टीके धर ने कहा कि मैं उन्हें दैवीय शक्ति का अवतार मानता हूं और देवी दुर्गा के रूप में पूजा करता हूं। उन्होंने कहा कि राजनीति में जो लिफ्सा और असूरी शक्तियां बढ़ रही हैं, उनका संहार नारी शक्ति ही कर सकती है। इसीलिए मैं भारतीय राजनीति के पटल पर सोनिया गांधी की दुर्गा रूप में पूजा करता हूं। टीके धर सुबह उठते ही सोनिया की पूजा कर अपनी दिनचर्या की शुरुआत करते हैं।