scriptइन 3 राशि वालों का भाग्य बदल देगा महारत्न नीलम, बन जाएंगे करोड़पति | neelam ratna ke fayde in hindi | Patrika News

इन 3 राशि वालों का भाग्य बदल देगा महारत्न नीलम, बन जाएंगे करोड़पति

locationभोपालPublished: Jan 30, 2019 11:50:16 am

Submitted by:

Ashtha Awasthi

इन 3 राशि वालों का भाग्य बदल देगा महारत्न नीलम, बन जाएंगे करोड़पति

astrology

astrology

भोपाल। मनुष्य अपने जीवन को संवारने के लिए विभिन्न प्रकार को रत्नों को धारण करता है। रत्न प्रकृति की कोख से मिलने वाला एक मूल्यवान पत्थर है। पुराने समय से ही व्यक्ति का रत्नों के प्रति आकर्षण बना रहा है। आज भी ग्रहों के प्रभाव से बचने, रोगों के निवारण और कष्टों के निवारण के लिए व्यक्ति रत्न धारण करता है। यदि हम नीलम रत्न की बात करें तो यह बहुत ही शक्तिशाली रत्न है। इसका उपरत्न नीली है। यह गहरे नीले रंग का, हल्के नीले रंग का पारदर्शी, चमकदार और लोचदार रत्न है।

pandit ji

शहर के पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि शनि के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए नीलम रत्न को धारण किया जाता है। ये रत्न बहुत ही जल्दी अपना प्रभाव दिखाता है। कुछ लोगों को नीलम पहनने से इसके नकारात्मक परिणाम भी झेलने पड़ सकते हैं। ज्योतिष के मुताबिक कन्या , मिथुन और वृश्चिक राशि को ये रत्न जरूर पहनना चाहिए। इनके लिए ये रत्न काफी लाभदायक होता है। अगर आप भी नीलम रत्न को धारण करते हैं तो इससे जुड़ी कुछ बातों के ध्यान में रखना बहुत जरूरी है। जानिए नीलम रत्न पहनने से पहले ध्यान योग्य बातें…

pandit ji

जानिए क्या है नीलम रत्न का स्वभाव

शनि का रत्न नीलम है। जिस प्रकार शनि शक्तिशाली और लंबे समय तक असर दिखाने वाला ग्रह है, उसी प्रकार नीलम भी चमत्कारी रत्न है। नीलम के विषय यह माना जाता है कि इसमें बनाने और बिगाड़ने दोनों तरह की शक्ति होती है। इसे यूं भी कह सकते हैं कि जिसे यह रास आ जाए उसे राजा बना सकता है। अगर यह किसी को अशुभ प्रभाव देने लगे तो राजा को रंक बनाने में भी इसे देर नहीं लगती।

ऐसे करें असली नीलम की पहचान

नीलम की कीमत भी अधिक होती है। इसमें अलग-अलग किस्म होती हैं। नीलम 35 रुपये कैरट से 50 हजार रुपये प्रति कैरेट तक बाजार में मिल जाता है। जानकारों के मुताबिक अच्छी क्वालिटी के नीलम को दूध में डाल दे तो यह दूध के रंग को भी नीला कर देता है।

pandit ji

चमकीला और चिकना

नीलम रत्न की एक और पहचान यह है कि यह दिखाई देने में चमकीला और चिकना होता है। पानी से भरे कांच के गिलास में यदि नीलम को रखें तो पानी के ऊपर नीली किरण दिखाई देने लगती है। मोर के पंख की तरह इसका रंग नीला होता है। यह पारदर्शी होता है। इसके ऊपर रोशनी डालने पर नीली आभा छिटकती है।

घनत्व और वजन की जांच करें

असली नीलम रत्न को पहचानने का एक तरीका उसके घनत्व की जांच करना भी है। यह एक भारी रत्न है। इसके एक घर सेंटीमीटर पीस में 3.98 ग्राम वजन होता है। इसलिए नीलम को लेने से पहले इसके वजन की जांच कर लें।

pandit ji

जरूर ध्यान रखें ये बातें

– अगर आप नीलम रत्न धारण करते है तो इसका प्रभाव तेजी से दिखता है। ऐसे में अगर यह रत्न आपके ल‌िए सकारात्मक फल देने वाला नहीं है तो आंखों में तकलीफ महसूस होने लगती है।

– अगर नीलम रत्न आपके लिए प्रत‌िकूल हो तो इसे धारण करने के बाद आपके साथ कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है या आपको बड़ी चोट लग सकती है।

– नीलम रत्न धारण करना आपके लिए शुभ न हो तो इसका नकारात्मक प्रभाव आपकी आर्थ‌िक स्थिति पर भी देखा जा सकता है यानी आपको पैसों का नुकसान होने लगता है।

– जिस व्यक्ति के लिए नीलम धारण करना अनुकूल नहीं होता, उन्हें इसे पहनने के बाद बुरे और डरावने सपने भी आ सकते हैं। जो इस बात का संकेत होते हैं कि आपके लिए ये रत्न शुभ नहीं है।

– जिन लोगों के लिए नीलम रत्न पहनना शुभ और अनुकूल होता है, उनके सालों के अटके अधूरे काम पूरे होने लगते हैं या पहले किए गए कामों का पॉजिटिव असर जीवन पर दिखने लगता है।

– जिन लोगों के लिए नीलम धारण करना शुभ होता है, उन्हें इसे पहनने के कुछ दिनों बाद ही लंबे समय से चली आ रही स्वास्‍थ्य संबंधी परेशानियां से छुटकारा मिलने लगता है।

– जिनके लिए नीलम पहनना शुभ होता है, उन्हें नीलन धारण करने के बाद आर्थ‌िक लाभ म‌िलने लगते हैं। नौकरी और बिजनेस में उन्नत‌ि मिलना भी नीलम के शुभ होने का संकेत होते हैं।

– नीलम धारण करने के बाद आपकी दुर्घटनाएं टल जाना या नुकसान होते-होते परिस्थिति संभल जाना भी इसी बात का संकेत होता है कि आपके ल‌िए यह रत्न शुभ है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो