scriptपीआरओ एक सरकारी नौकर, कांग्रेस के विरूद्ध ऑफिसियल पोस्ट करने की हिमाकत कैसे की- तन्खा | Neemuch PRO tweet criticizing congress gone viral | Patrika News

पीआरओ एक सरकारी नौकर, कांग्रेस के विरूद्ध ऑफिसियल पोस्ट करने की हिमाकत कैसे की- तन्खा

locationभोपालPublished: May 27, 2022 06:49:44 pm

सरकारी हैंडल से सियासत पर निशाना बना चर्चा का विषयपीआरओ नीमच का ट्वीट सोशल मीडिया में हो रहा वायरल
 

tweet.jpg

भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास के ट्वीट पर मध्यप्रदेश की सियासत में घमासान मच गया है। दरअसल बीवी श्रीनिवास ने बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे नकुल दुबे का कांग्रेस पार्टी में शामिल होने को लेकर एक स्वागत ट्वीट किया। श्रीनिवास ने नकुल दुबे और प्रियंका गांधी की एकसाथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि उत्तरप्रदेश के कद्दावर नेता, पूर्व मंत्री नकुल दुबे का कांग्रेस परिवार में स्वागत है। यहां तक तो ठीक था लेकिन सियासी बवंडर तब मच गया जब श्रीनिवास के इस ट्वीट पर पीआरओ जनसंपर्क नीमच ने ट्वीट करते हुए लिखा कि बुझे हुए चिरागों से रोशनी नहीं आती है, कांग्रेस एक डूबता जहाज है।
तन्खा ने सरकार से पूछा सवाल
पीआरओ जनसंपर्क नीमच की ओर से किए गए इस ट्वीट को लेकर विवेक तन्खा ने शिवराज सरकार पर सवाल खड़े किए। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता विवेक तन्खा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पीआरओ एक सरकारी नौकर है। कांग्रेस के विरूद्ध यह ऑफिसियल पोस्ट करने की हिमाकत कैसे की। क्या शिवराज सिंह की सरकार में सरकारी नौकरों को इसकी छूट है। एक दिन यह व्यक्ति को इस कृत्य के लिए दंडित होगा।
सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा ट्वीट
पीआरओ जनसंपर्क नीमच की ओर से बीवी श्रीनिवास के ट्वीट पर किए गए इस ट्वीट की चर्चा आज सुबह से ही सोशल मीडिया में छिड़ी हुई है। लोग इस स्क्रीनशॉट को तेजी से वायरल कर रहे हैं। लोगों ने सवाल खड़ा किया है कि सरकारी ट्विटर से आखिर इस तरह का ट्वीट कैसे किया गया। वाकई ये सवाल खड़ा होता है कि क्या एक सरकारी ट्विटर हैंडल से इस प्रकार सियासत पर कॉमेंट करना क्या ठीक है?

https://twitter.com/INCIndia?ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो