scriptमध्यप्रदेश/ महीने के अंत तक हो सकती है नए बीजेपी अध्यक्ष की घोषणा, इनके नामों की है चर्चा | New BJP president may be announced by the end of December | Patrika News

मध्यप्रदेश/ महीने के अंत तक हो सकती है नए बीजेपी अध्यक्ष की घोषणा, इनके नामों की है चर्चा

locationभोपालPublished: Dec 10, 2019 04:58:01 pm

Submitted by:

Muneshwar Kumar

राम माधव और विजय शास्त्री एमपी में संघ और पार्टी नेताओं की जान रहे हैं राय

BJP leader son knife attack at 2 youths, hospitalised

BJP leader son knife attack at 2 youths, hospitalised

भोपाल/ मंडल के बाद जिला अध्यक्षों का चुनाव भी मध्यप्रदेश बीजेपी में संपन्न हो गया है। ज्यादातर जिलों के अध्यक्षों की घोषणा हो गई है लेकिन कुछ जिलों में अध्यक्षों के नाम अभी तक घोषित नहीं हुए हैं। लेकिन अब यह चर्चा शुरू हो गई है कि प्रदेश अध्यक्ष को लेकर भी पार्टी इस महीने के अंत तक फैसला ले सकती है। इस रेस में कई दावेदार हैं।
बीजेपी के प्रदेश नेतृत्व का कहना है कि बचे हुए जिलों के अध्यक्षों के नाम की घोषणा दिसंबर के दूसरे सप्ताह में कर दी जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दूसरे राज्यों में चुनाव की वजह से प्रदेश के कुछ बड़े नेता वहां व्यस्त हैं। सूत्रों से मिली जानकारी दिल्ली ने प्रदेश नेतृत्व को अपनी पसंद बता दिया है। सिर्फ घोषणा बाकी है।
रीगल पर बढ़ते अपराध को लेकर <a  href=
BJP का प्रदशन” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/12/03/img_7917_5485968-m.jpg”>
कुछ जिलों में मतभेद
शुक्रवार को प्रदेश नेतृत्व ने 33 जिलाध्यक्षों की घोषणा की, लेकिन बचे हुए शेष 24 नामों पर आम सहमति बनना बाकी है। दूसरी ओर पार्टी ने ग्वालियर, शहडोल, झाबुआ, होशंगाबाद और सिवनी समेत पांच जिलों में विभिन्न कारणों से नाम का ऐलान नहीं किया है। शेष के 19 जिलों में नेताओं के बीच मतभेद नामों की घोषणा में देरी का कारण बन रहा है।
BJP
दिसंबर के अंत में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव
पार्टी के एक नेता ने कहा कि पार्टी ने जिला और राज्य स्तर के चुनावों के लिए कार्यक्रम तय कर दिया है। 33 नामों की घोषणा हो गई है। 19 जिलों में सहमति बनाने का काम जारी है। पांच जिलों में बाद में चुनाव कराए जाएंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि दिसंबर के अंत तक सर्वसम्मति से पार्टी राज्य अध्यक्ष का चुनाव करेगी।
bjp_flag.jpg

राम माधव और विजय शास्त्री को जिम्मेदारी
वहीं, कहा जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया तेज करने के लिए पार्टी नेतृत्व ने दो केंद्रीय नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी वरिष्ठ नेता राम माधव और विजय शास्त्री को भोपाल और इंदौर का दौरान करने को कहा गया है। ये दोनों नेता यहां प्रदेश अध्यक्ष के लिए नेताओं और कार्यकर्ताओं से बात कर एक ही नाम पर सहमति बनाएंगे। दोनों नेता शनिवार को इंदौर पहुंचे भी थे और संघ परिवार के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर दूसरे दिल्ली लौट गए।
तीन हैं दावेदार
सूत्रों ने खुलासा किया है कि प्रदेश स्तरीय संगठन चुनाव के बाद कुछ नेताओं को प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चुना गया है। जिसमें वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह भी शामिल हैं। इसके अलावा पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान या उनकी पसंद के एक नेता और खजुराहो से लोकसभा सांसद विष्णु दत्त शर्मा इस पद के प्रबल दावेदार हो सकते हैं।
ex cm shivraj singh chauhan
IMAGE CREDIT: photo
हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि शिवराज सिंह चौहान इस पद के लिए अपने करीबी पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह या राजेंद्र शुक्ला या फिर अपने सबसे विश्वासी रामपाल सिंह के नाम की सिफारिश कर सकते हैं। मगर सूत्रों के अनुसार जो जानकारी मिल रही है, उसके अनुसार सबसे मजबूत दावा राकेश सिंह का ही माना जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो