script

लवजिहाद पर जागरूकता के लिए नया मॉडल, सख्त कानून के बाद मैदान में जागृति अभियान

locationभोपालPublished: Oct 15, 2021 08:29:52 pm

—————————- मध्यप्रदेश में लवजिहाद के प्रति गंभीरता, नवरात्रि में अनेक जगह नाट्य-श्रृंखला, संघ-संगठन सहित अन्य संस्थाएं जागरूक करने जुटी—————————

mp_bjp.jpg

,,


भोपाल। भाजपा में मध्यप्रदेश को मॉडल स्टेट बनाने के कदमों के बीच लवजिहाद को लेकर जागरूकता के लिए नया मॉडल अपनाकर मैदान में कैम्पेन चलना शुरू हो गया है। सरकार के स्तर पर सख्त कानून के बाद आरएसएस, भाजपा संगठन और अन्य संगठनों ने मैदान में काम शुरू किया है। इसके तहत नवरात्रि में लवजिहाद को लेकर अनेक जगह नाट्य प्रस्तुतियां दी गई। यही नहीं लवजिहाद को लेकर जागरूकता के लिए अलग-अलग चरण के कार्यक्रम तय किए गए हैं। इसके तहत सोशल मीडिया जैसी तकनीकी प्लेटफार्म से लेकर नाट्य प्रस्तुति के ठेठ देसी तरीकों तक को एक साथ मैदान में उतारा गया है। इसके जरिए सतत् जागरूकता का कैम्पेन लाया जा रहा है। संघ के स्तर पर भी मध्यभारत में सबसे ज्यादा मध्यप्रदेश को फोकस करके लवजिहाद पर काम शुरू किया गया है। इसके पीछे मध्यप्रदेश में बीते कुछ समय में सामने आए केस हैं, जिनको लेकर संघ और भाजपा के अन्य आनुवांशिक संगठनों में भारी नाराजगी रही है।
————————–
नवरात्रि को किया गया फोकस-
प्रदेश में अनेक जगह नवरात्रि के गरबों में लवजिहाद को भी फोकस करके नाट्य रूपांतरण पेश किए गए। रायसेन में तालाब वाली मैय्या सहित अनेक जगह गरबों में इस तरह के नाट्य रूपांतर की प्रस्तुति दी गई। कुछ संस्थाओं ने इस पर कैम्पेन चलाया है। इसके तहत दीपावली तक इस मामले में अलग-अलग तरीके से जागरूकता लाई जाएगी। बाद में भी यह कैम्पेन चलेगा। समिति अध्यक्ष राहुल परमार बताते हैं कि रायसेन में युवा लड़कियों में जागरूकता के लिए इस प्रकार के नाट्य रूपांतरण पेश किए गए हैं। किशोर व युवा लड़कियों में जागरूकता की भारी कमी है। इसलिए हर जिले में इसके लिए विशेष तौर पर अभियान चलना चाहिए।
—————————
कुछ अंचलों में ज्यादा ध्यान-
आदिवासी इलाकों सहित कुछ शहरी इलाकों को लेकर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए सोशल मीडिया से लेकर वीडिया फिल्म, नाट्य प्रस्तुति, साहित्य सहित अन्य माध्यमों से अभियान चलाना तय किया गया है। संघ ने भी ऐसे अंचल छांटे हैं, जहां धर्म परिवर्तन व लवजिहाद की शिकायतें आई हैं। उन अंचल के इलाकों को चिन्हित करके काम हो रहा है। इंदौर, शुजालपुर, बड़वानी, उज्जैन सहित अनेक जगह इस प्रकार के केस सामने आए हैं। इनमें नाम बदलकर धोखा देने वाले प्रमुख हैं।
—————————–
कितना सख्त कानून-
प्रदेश में लवजिहाद को लेकर हाल ही में सरकार नया कानून लाई है। इसके तहत लवहिजाद के कानून धर्म स्वात्रंताय विधेयक 2020 को संशोधित करके लागू किया गया है। नए कानून में दस साल की सजा और जुर्माने का प्रावधान है। इसमें लवजिहाद या धोखा देकर शादी कराने वाली संस्था या व्यक्ति को भी सजा का प्रावधान किया गया है।
——————————
28 केस : धोखा देने वालों के खिलाफ एक्शन-
प्रदेश में नए कानून के तहत लवजिहाद वाले मामलों में सख्ती बरती गई है। नए कानून में अभी तक 50 से ज्यादा लोगों पर मामले दर्ज किये गये। मध्य प्रदेश के अलग अलग जिलों में दर्ज हुए इन मामलों में अभी 28 से ज्यादा केस दर्ज हुए हैं। कुछ मामलों में रिश्तेदारी में भी इस प्रकार के केज दर्ज हुए हैं।
———————-
दस राज्यों में लवजिहाद पर कानून-
देश के करीब दस राज्यों में लवजिहाद पर अलग-अलग नामों व प्रावधानों के साथ कानून है। इसमें नाम बदलकर शादी करना, धर्मातरंण करके शादी करना और लोभ या धोखा देकर शादी करना जैसे पहलुओं को मुख्य रूप से शामिल किया गया है। मध्यप्रदेश के अलावा गुजरात, उप्र, उड़ीसा, झारखंड़, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल और छत्तीसगढ़ में इस पर विभिन्न नाम व प्रावधान के साथ कानून हैं।
—————————-

ट्रेंडिंग वीडियो