scriptअब सीनियर आइएएस के भरोसे MP के जिले, मिलेगा प्रभार | New Plan of kamal nath Sarkaar for monitoring on govt Schemes | Patrika News

अब सीनियर आइएएस के भरोसे MP के जिले, मिलेगा प्रभार

locationभोपालPublished: Jun 17, 2019 09:46:28 am

माइक्रो लेवल पर मॉनीटरिंग…

cm in meeting

अब सीनियर आइएएस के भरोसे MP के जिले, मिलेगा प्रभार

भोपाल। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंदों तक पहुंच रहा है या नहीं, और इन योजनाओं की जानकारी हितग्राहियों तक पहुंचने की जानकारी के लिए मध्यप्रदेश सरकार की ओर से एक नया प्लान तैयार किया गया है। जिससे सरकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन की जानकारी सरकार तक पहुंच सके।

दरअसल कमलनाथ सरकार ने सुशासन के लिए नया फॉर्मूला निकाला है। जिलों में सरकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन हो रहा है या नहीं, इसकी मॉनीटरिंग के लिए वरिष्ठ आइएएस अफसरों को जिलों का प्रभारी बनाया जा रहा है।

एसीएस, पीएस और सेक्रेटरी स्तर के अफसरों को यह जिम्मेदारी दी जाएगी। प्रभारी मंत्रियों के साथ संबंधित अफसर जिलों में जाकर योजनाओं की माइक्रो लेवल पर मॉनीटरिंग करेंगे। सरकार का यह कदम जिला सरकार की अवधारणा से जोड़कर देखा जा रहा है।

तत्कालीन दिग्विजय सरकार में भी जिला योजना समिति बनाकर जिले का काम जिले में ही कराए थे। एक-दो दिन में इसके आदेश जारी हो सकते हैं।

 

इधर, मंत्री बोले प्रदेश के साथ भेदभाव कर रहा है केंद्र…
जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार राज्य के साथ भेदभाव कर रही है। विभिन्न केंद्रीय योजनाओं की राशि राज्य को नहीं दी गई। राज्य का शेयर भी अटका है।

लगातार 15 साल सत्ता में रही भाजपा ने राज्य का खजाना खाली कर दिया था, लेकिन हमने राज्य के आमजन को इसका असर नहीं पडऩे दिया। किसानों का कर्ज माफ, बिजली बिल हॉफ किया गया। कर्मचारियों को डीए और एरियर का भुगतान किया गया। हर वर्ग का ध्यान रखा गया।

कमलनाथ सरकार के छह माह पूरे होने पर रविवार को मीडिया से रूबरू हुए मंत्री शर्मा ने कहा कि छह माह में हमारी सरकार को बमुश्किल तीन माह कार्य करने का मौका मिला। बाकी तीन माह चुनाव आचार संहिता में बीत गए।

इन तीन माहों में वचन पत्र में शामिल 100 वादों को पूरा किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में करीब छह हजार करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव को मंजूरी सहित दो दर्जन फैसले लिए गए।

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत राशि 21 हजार से बढ़ाकर 51 हजार रुपए की गई, पेंशन की राशि दोगुनी, पुजारियों के मानदेय में तीन गुना बढ़ोतरी की गई। भोपाल को देश के कई शहरों से एयरलाइंस से जोड़ा गया।

दुष्कर्म और हत्या साजिश तो नहीं?
भोपाल की मांडवा बस्ती में बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म और हत्या की घटना पर मंत्री शर्मा ने कहा कि कहीं यह भाजपा की साजिश तो नहीं। मंत्री बोले, उस बस्ती में आरोपी को भाजपा के लोगों ने किराए पर मकान दिलाया था।

इसकी कहीं कोई लिखा-पढ़ी नहीं की गई। किराएदार की पुलिस को सूचना भी नहीं दी गई। बल्कि नियमानुसार इसकी सूचना पुलिस को देना अनिवार्य है। इस शर्मनाक घटना पर अब भाजपा राजनीति कर रही है।

सरकार को कोई खतरा नहीं
मंत्री शर्मा ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस के सभी विधायक और सहयोगी संगठन साथ हैं। भाजपा अफवाह फैला रही है कि सरकार संकट में हैं। हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में सभी मंत्रियों ने उन पर भरोसा जताते हुए कहा था कि वे पूरी तरह से साथ हैं।

एक अन्य सवाल मंत्री शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अब मोहल्ला समितियां बनाने की बात कह रहे हैं। 15 साल भाजपा सरकार रही तब मोहल्ला समितियां क्यों नहीं बनाई गईं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो