भोपाल

अब समरस पंचायत मॉडल, निर्विरोध चयन तो पंचायतों को 15 लाख तक का पुरस्कार

————————– पंचायत चुनाव की घोषणा के पूर्व सीएम का ऐलान————————-

भोपालMay 27, 2022 / 11:43 pm

जीतेन्द्र चौरसिया

सीएम शिवराजसिंह चौहान हाथ ठेला लेकर निकलनेवाले हैं


jitendra.chourasiya@भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को पंचायत चुनावों की घोषणा के पहले ही पंचायतों को लेकर बड़ा ऐलान किया। शिवराज ने कहा कि यदि निर्विरोध पंच-सरपंच चुने जाते हैं, तो उन्हें समरस पंचायत घोषित किया जाएगा। ऐसी समरस पंचायतों को प्रोत्साहन के रूप में पांच लााख से पंद्रह लाख रुपए तक दिए जाएंगे।
———–
ये मिलेगा पुरस्कार-
शिवराज ने कहा कि हमने फैसला किया कि सरपंच का निर्वाचन निर्विरोध तो पांच लाख रुपए की राशि प्रोत्साहन के रूप में दी जाएगी। सरपंच पद पर वर्तमान निर्वाचन एवं पिछला निर्वाचन निरंतर निर्विरोध रूप से होने पर पंचायत को 7 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देंगे। संपूर्ण पंचायत यानी समस्त पंच और सरपंच निर्विरोध निर्वाचित होते है तो पंचायत को प्रोत्साहन स्वरूप 7 लाख रुपये की सहायता देंगे।
—————–
पंचायतों में महिला सशक्तिकरण ऐसा-
– पंचायत में सरपंच व पंच के सभी पदों पर महिलाओं का निर्वाचन होता है, तो पंचायत को 12 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देंगे।
– पंचायत में सरपंच व पंच के सभी पदों पर महिलाओं का निर्वाचन निर्विरोध रूप से होने पर पंचायत को 15 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देंगे।
——————-
निर्विरोध चुनाव की अपील-
शिवराज ने कहा कि कई बार चुनाव प्रतिस्पर्धा को जन्म देते हैं और कई बार प्रतिस्पर्धा शत्रुता में बदल जाती है। विशेष कर गांव में कई बार लड़ाई-झगड़े होते हैं। विनम्र अपील है कि पंचायत में मिल-जुलकर निर्विरोध चयन करेंगे। यदि ऐसा हुआ तो ऐसी पंचायतों को समरस पंचायतें घोषित किया जाएगा। समरस पंचायतों में केंद्र या राज्य की हितग्राहीमूलक योजनाओं को शत-प्रतिशत लागू करेंगे। प्राथमिकता से लाभ हितग्राही तक पहुंचाएंगे। गांव में आदर्श पंचायत मानकर विकास के और कार्य करेंगे। यथासंभव प्रयास करें कि अनावश्यक लड़ाई, झगड़े और शत्रुता से बचें और निर्विरोध चयन करें। सामांजस्य व सदभाव का वातावरण इससे बनेगा।
————————-
बेहतर कामकाज पर भी पुरस्कार-
पंचायतों को प्रशासनिक दृष्टि से बेहतर काम पर भी पुरस्कार मिलेंगे। इसमें चार श्रेणियां तय की गई हैं। इन चार श्रेणियों में भी तीन-तीन पुरस्कार प्रथम, द्वितीय व तृतीय रखे गए हैं। इसके लिए अलग-अलग मापदंड तय किए गए हैं।
——————
ये हैं श्रेणियां-
1. आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर पंचायत का पुरस्कार
2. जल परिपूर्ण पंचायत का पुरस्कार
3. स्वच्छ, स्वस्थ एवं हरित पंचायत का पुरस्कार
4. महिला एवं बाल हितैषी पंचायत का पुरस्कार
————-
प्रत्येक वर्ग के लिए तीन पुरस्कार
प्रथम पुरस्कार – 50 लाख रुपये
द्वितीय पुरस्कार – 25 लाख रुपये
तृतीय पुरस्कार – 15 लाख रुपये
———————

Home / Bhopal / अब समरस पंचायत मॉडल, निर्विरोध चयन तो पंचायतों को 15 लाख तक का पुरस्कार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.