भोपाल में होटल बुक, आसपास के पर्यटक स्थल और अभयारण्य में भीड़ बढ़ी
भोपालPublished: Dec 25, 2022 02:57:04 pm
क्रिसमस के साथ ही साल के अंत का पर्यटन सीजन शुरू हो चुका है। नए साल के स्वागत और साल 2022 की विदाई के लिए भोपाल शहर के होटल बुक हो चुके हैं। राजधानी भोपाल के आसपास के पर्यटक स्थलों पर बाहर के सैलानियोंं ने पहुंचना शुरू कर दिया है। वन अभयारण्यों में भी भीड़ बढ़ गयी है।


Upper lake bhopal
भोपाल. क्रिसमस के साथ ही साल के अंत का पर्यटन सीजन शुरू हो चुका है। नए साल के स्वागत और साल 2022 की विदाई के लिए शहर के होटल बुक हो चुके हैं। राजधानी भोपाल के आसपास के पर्यटक स्थलों पर बाहर के सैलानियोंं ने पहुंचना शुरू कर दिया है। वन अभयारण्यों में भी भीड़ बढ़ गयी है। भोपालवासियों और यहां पहुंचे सैलानियों को शौर्य स्मारक, भारत भवन, भीमबेटका, शहीद भवन और बड़ा तालाब व छोटा तालाब के पास मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। आफिसों में 30 प्रतिशत उपस्थिति कम हो गयी है।