scriptमालेगांव ब्लास्ट केस: जज ने साध्वी प्रज्ञा से पूछे ये दो सवाल, हर बार बोलीं- मैं नहीं जानती हूं | NIA court judge asked question from sadhvi pragya in malegaon blast | Patrika News

मालेगांव ब्लास्ट केस: जज ने साध्वी प्रज्ञा से पूछे ये दो सवाल, हर बार बोलीं- मैं नहीं जानती हूं

locationभोपालPublished: Jun 07, 2019 03:20:17 pm

Submitted by:

Pawan Tiwari

पढ़िए, साध्वी प्रज्ञा से जज ने पूछे हैं ये दो सवाल

sadhiv pragya thakur
भोपाल. बीजेपी की नवनिर्वाचित सांसद साध्वी प्रज्ञा मालेगांव ब्लास्ट में शुक्रवार को मुंबई स्थित स्पेशल एनआईए कोर्ट में पेश हुईं। अब तक वो बीमारी के नाम पर पेशी से बचती रही हैं। इस बार कोर्ट ने उन्हें राहत नहीं दी। सुनवाई के दौरान पेशी के लिए सात जून आखिरी तारीख थी।
साध्वी एनआईए कोर्ट में पेशी के लिए गुरुवार की रात ही मुंबई पहुंच गईं थी। हालांकि गुरुवार को सुबह ही साध्वी प्रज्ञा को अस्पताल से छुट्टी मिली थी। उसके बाद वह भोपाल में आयोजित महाराणा प्रताप जयंती में शामिल हुईं थी। इसके बाद से यह सवाल उठ रहे थे कि क्या कोर्ट में पेश नहीं होने के लिए साध्वी बीमारी का बहाना बना रही हैं।
इसे भी पढ़ें: साध्वी प्रज्ञा की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, जानें क्या है दिक्कत

sadhvi pragya

जज ने पूछे दो सवाल
साध्वी प्रज्ञा मुंबई स्थित एनआईए कोर्ट में पेश हुईं। इस दौरान जज ने उनसे दो सवाल पूछे। दोनों ही सवाल के साध्वी प्रज्ञा ने जवाब न में दिए।
सवाल- क्या आप जानती हैं या आपके वकील ने इसके बारे में आपको बताया है कि अभियोजन पक्ष ने अब तक कितने गवाहों की जांच की है?
साध्वी प्रज्ञा का जवाब– मैं नहीं जानती हूं

सवाल- साध्वी प्रज्ञा, अभी तक जिन गवाहों की गवाही हुई है, उन्होंने कहा है कि 29 सितंबर 2008 को एक धमाका हुआ था, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी। आपका क्या कहना है?
साध्वी प्रज्ञा का जवाब- मैं नहीं जानती हूं
इसे भी पढ़ें: ईद के दिन शहर काजी के घर मिठाई लेकर पहुंचीं साध्वी प्रज्ञा, सबको किया अचंभित

https://twitter.com/ANI/status/1136903534790795264?ref_src=twsrc%5Etfw
 

क्या है मामला
मालेगांव में 29 सितंबर 2008 को एक मस्जिद के पास धमाका हुआ था। जिसमें छह लोग मारे गए थे और सौ से अधिक लोग घायल हुए थे। इस मामले में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित सहित सात लोग आरोपों का सामना कर रहे हैं। इस मामले में कोर्ट आरोपी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित और सुधाकर चतुर्वेदी को 21 मई तक पेशी से छूट दी थी।
इसे भी पढ़ें: मालेगांव ब्लास्ट 2008 : मुंबई NIA कोर्ट में सांसद प्रज्ञा ठाकुर की पेशी

https://twitter.com/ANI/status/1136893379797606400?ref_src=twsrc%5Etfw
 

सांसद हैं साध्वी
लोकसभा चुनाव 2019 में मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को बीजेपी ने मध्यप्रदेश के भोपाल से उम्मीदवार बनाया। विरोधी दलों ने साध्वी की उम्मीदवारी का खूब विरोध किया। लेकिन कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह को करीब तीन लाख से ज्यादा वोटों से हराकर वो सांसद बन गईं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो