भोपाल

निहालुद्दीन ने निहाल बनकर फिजियोथेरेपिस्ट से किया दुष्कर्म

पीडि़ता ने कहा-धर्म बदलने से मना किया तो पीटा, जाली दस्तावेज से अस्पताल-कार भी हड़प लिए

भोपालMay 21, 2022 / 01:09 am

Rohit verma

निहालुद्दीन ने निहाल बनकर फिजियोथेरेपिस्ट से किया दुष्कर्म

भोपाल. उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में रहने वाले निहालउद्दीन खान ने निहाल बनकर शहर की महिला फिजियोथेरेपिस्ट को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोपी ने महिला का डिपो चौराहा एवं अशोका गार्डन स्थित अस्पताल और कार हड़प ली। 31 साल की महिला फिजियोथैरेपिस्ट शादी के बाद अपने पति से मनमुटाव की वजह से अलग रह रही थी। शादी का झांसा देकर निहालउद्दीन ने निहाल बनकर पहले अपना धर्म छिपाया और पिछले 3 साल से महिला का शारीरिक शोषण करता रहा।
हाल ही में महिला ने जब शादी का दबाव बनाया तो निहाल अपनी असलियत बताई और महिला से मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए मारपीट करने लगा। महिला ने मुस्लिम धर्म अपनाने से इनकार किया तो निहाल ने अपने साथी एवं रिश्तेदार हसीबउद्दीन खान एवं इलियास खान के साथ कुछ लड़कों को जबरदस्ती अस्पताल बुलाकर नौकरी पर रखवा दिया। निहालउद्दीन के इशारे पर यह लड़के आए दिन अस्पताल में काम करने वाली महिलाओं एवं नर्स के साथ छेडख़ानी करने लगे।
पीडि़त ने अपने अस्पताल में काम करने वाली महिलाओं के साथ टीटी नगर थाने जाकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पीडि़ता ने संपत्ति हड़पने एवं धर्म परिवर्तन सहित शारीरिक शोषण की शिकायत अशोका गार्डन थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार, धर्मांतरण की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। सभी आरोपी प्रकरण दर्ज होने के बाद से फरार हैं।
अब मुझे जान से मारने की धमकी दे रहा
मैं भोपाल में रहती हूं। पेशे से फिजियोथेरेपिस्ट हूं। 2018 में लव मैरिज की थी। पारिवारिक कारणों की वजह से एक महीने बाद ही हम अलग हो गए। मैं एक अस्पताल पर ऑन कॉल विजिङ्क्षटग पर जाती थी। अस्पताल में निहाल से पहचान हुई। उसने कभी अपना पूरा नाम नहीं बताया। शुरुआत में मैंने भी नहीं पूछा। हम अच्छे दोस्त बन गए। वो मेरे घर भी आने-जाने लगा। परिवार से भी काफी घुल-मिल गया। पति के छोडऩे के बाद मैं बहुत अकेली हो गई थी। निहाल ने हमदर्दी दिखाई। उसने कहा- हम शादी करेंगे।
20 नवंबर 2018 को परिवार वाले घर से बाहर गए थे। वह घर आया उसने कहा, प्यार करता हूं, जल्द ही शादी भी कर लेंगे। ये कहकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। ये सिलसिला चलता रहा। मैं जब भी शादी की बात करती वह कोई न कोई बहाना देकर टाल देता। मैंने शादी के लिए दबाव बनाया। तब उसने कहा, तुम इस्लाम धर्म अपना लो, मैं शादी नहीं, निकाह करूंगा। जब मैंने पुलिस में शिकायत की बात कही तो बोला, मैं यहां के कोर्ट-कानून नहीं मानता। मैंने अपनी मां के नाम पर 80 फीट, अशोका गार्डन में अस्पताल खोला। इसके लिए मैंने अपनी मां से भी रुपए लिए थे। अस्पताल अच्छा चल रहा था।
इसके बाद डिपो चौराहा वाला जनरल अस्पताल भी निहाल के साथ पार्टनरशिप में खरीद लिया। इसमें आठ लाख रुपए लगे थे। कुछ समय बाद निहाल ने दोनों अस्पताल के जाली दस्तावेज बनाकर अपने नाम कर लिए और शादी के नाम पर मुस्लिम धर्म अपनाने दबाव बनाने लगा। मुझे जब ये सब पता चला तो निहाल ने मेरे साथ मारपीट की। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। वो मुझे मेरे ही कर्मचारियों के सामने बेइज्जत करता रहा।

Home / Bhopal / निहालुद्दीन ने निहाल बनकर फिजियोथेरेपिस्ट से किया दुष्कर्म

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.