script9 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला, इंदौर, सागर और जबलपुर जोन के आईजी भी बदले, देखें पूरी लिस्ट | Nine ips transferred in madhya pradesh, indore jabalpur gets new IG | Patrika News

9 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला, इंदौर, सागर और जबलपुर जोन के आईजी भी बदले, देखें पूरी लिस्ट

locationभोपालPublished: Jan 11, 2020 07:46:51 pm

Submitted by:

Muneshwar Kumar

साइबर क्राइम के एडीजी मिलिंद कानस्कर को इंदौर एडीजी और आईजी के अतिरिक्त प्रभार से कार्यमुक्त किया गया

6_2.jpg

भोपाल/ तबादले को लेकर विरोधियों के निशाने पर रहने वाली मध्यप्रदेश की सरकार ने एक बार फिर से बड़े पैमाने पर IPS अधिकारियों का तबादला किया है। गृह विभाग ने नौ IPS अधिकारियों के तबादले से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। नोटिफिकेशन के अनुसार मध्यप्रदेश के तीन प्रमुख जोन के आईजी बदले गए हैं। साथ ही एक एसपी का भी तबादला हुआ है।
सरकार ने कुछ नौ पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जिसमें जबलपुर जोन के आईजी विवेक शर्मा को अब इंदौर जोन की जिम्मेदारी दी गई है। शहडोल जोन के आईजी एस पी सिंह को आईजी पुलिस मुख्यालय भोपाल बनाया गया है। उज्जैन रेंज के डीआईजी अनिल कुमार शर्मा को आईजी सागर जोन बनाया गया है। वहीं, जबलपुर रेंज के डीआईजी बीएस चौहान को आईजी जबलपुर जोन बनाया गया है।
इसके साथ ही पुलिस मुख्यालय भोपाल में तैनात डीआईजी काउंटर इंटेलीजेंस मनोज शर्मा को आईजी पुलिस मुख्यालय भोपाल बनाया गया है। मंडला के एसपी आर आर एस परिहार को डीआईजी पुलिस मुख्यालय भोपाल बनाया गया है। सहायक पुलिस महानिरीक्षक, प्रबंध , पुलिस मुख्यालय के रूप में तैनात मनीष कपूरिया उज्जैन रेंज के डीआईजी बने हैं।
7_1.jpg

वहीं, पुलिस मुख्यालय भोपाल में एडीजी के रूप में तैनात वरूण कपूर अब एडीजी आरएपीटीसी इंदौर बने हैं। सागर जोन के आईजी रहे एस के सक्सेना को अब आईजी एसएएफ रेंज भोपाल की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही साइबर क्राइम के एडीजी मिलिंद कानस्कर अब तक इंदौर जोन के एडीजी और आईजी का भी काम देख रहे थे। इस तबादले के बाद उन्हें इंदौर के अतिरिक्त प्रभार से कार्यमुक्त कर दिया गया है।
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में नई सरकार की गठन के बाद से ही अधिकारियों के तबादले होते रहे हैं। सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले और चुनाव के बाद ताबड़तोड़ अधिकारियों के तबादले किए थे। जिसे लेकर बीजेपी सरकार पर यह आरोप लगाती रही है कि सरकार तबादला उद्योग चला रही है। सरकार ने इस बार कुछ अंतराल के बाद आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो