scriptहर तीसरा पॉजीटिव, अस्पताल में भर्ती हुए 165 मरीज , नौ मरीजों ने तोड़ दिया दम | Nine patients died due to corona | Patrika News

हर तीसरा पॉजीटिव, अस्पताल में भर्ती हुए 165 मरीज , नौ मरीजों ने तोड़ दिया दम

locationभोपालPublished: Jan 29, 2022 10:55:46 am

Submitted by:

deepak deewan

तेजी से बढ़ रही मौत और भर्ती मरीजों की संख्या
 

india.png

बढ़ रही मौत और भर्ती मरीजों की संख्या

भोपाल. मध्यप्रदेश की राजधानी में कोरोना से मौत और अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. यहां पॉजीटिविटी रेट 35 फीसदी पर पहुंच चुका है. एक्सपर्ट चेता रहे हैं कि सावधानी जरूरी है, कोरोना की स्थिति गंभीर हो रही है. राजधानी में हर दिन डिस्चार्ज होने से ज्यादा नए मरीज आ रहे हैं.

शुक्रवार को 4298 सैंपलों की जांच में से 1508 सैंपल पॉजीटिव पाए गए। शहर की पॉजीटिविटी रेट 35 प्रतिशत हो गई। यह दूसरा मौका है जब शहर में पॉजीटिविटी रेट 35 तक पहुंची। इधर, एम्स में भर्ती बैतूल कोतवाली में पदस्थ पुलिस के एएसआइ बाबूलाल पटेल की आइसीयू में मौत हो गई।

आंख खोलते आंकड़े: अस्पताल में भर्ती मरीजों में 275 आईसीयू-एचडीयू में , 692 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर

शहर में हर दिन कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बीते आठ दिनों से शहर में हर रोज करीब दो हजार नए मरीज मिल रहे हैं। वहीं डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की संख्या कम ही है। यही नहीं मरीजों के बढऩे के साथ-साथ टीकाकरण भी ठप पड़ गया।

ऑफलाइन ही होंगे बोर्ड एग्जाम पर आगे बढ़ेगी डेट, जल्द घोषित होगा परीक्षा का नया टाइमटेबिल

delta.jpg

तीसरी लहर में इन अंगों पर पड़ रहा सबसे बुरा प्रभाव, वेंटिलेटर से बचा रहे जान

हर दिन 6 हजार से कम टीके: वैक्सीन की कमी के चलते टीकाकरण का आंकड़ा घटकर प्रतिदिन 6 हजार से भी कम हो गया। 17 जनवरी को शहर में 11 हजार लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई थी इसके बाद यह आंकड़ा सिर्फ एक बार 6 हजार तक पहुंच पाया है।

साढ़े तीन लाख लोगों को सरकार ने दिए 875 करोड़ रुपये, आप भी चेक कर लीजिए अपना बैंक खाता

बढ़ रही मौत और भर्ती मरीजों की संख्या
अस्पतालों में भी भर्ती मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। एक सप्ताह पहले शहर में 120 मरीज ही अस्पतालों भर्ती थे, सात दिन में यह संख्या 165 पहुंच गई। एक महीने में शहर में नौ मरीजों ने दम तोड़ दिया। विशेषज्ञों का कहना है, धीर-धीरे कोरोना गंभीर हो रहा है।

यह भी पढ़ें : एक्ट्रेस ने अपने अंडरगारमेंट से भगवान को जोड़ा, हुई FIR, किया ऐसा कमेंट कि भड़क उठे लोग

शहर में रिकवरी रेट कम है
तमाम सरकारी दावों के उलट शहर में रिकवरी रेट पॉजीटिविटी रेट से कम है। यानी ठीक होने की तुलना में पॉजीटिव मरीजों की संख्या ज्यादा है। बीते दो दिनों से पॉजीटिविटी रेट 28 के करीब थी वहीं ठीक होने की दर 23 फीसदी ही है।

यह भी पढ़ें : सावधान! बिना लक्षण के हो रहे संक्रमित, सीधे जान ले रहा कोरोना, जानिए इन मरीजों की कहानी

तारीख पॉजीटिव डिस्चार्ज वैक्सीनेशन
27 जनवरी 1857 1728 2884
26 जनवरी 2049 1992 466
25 जनवरी 2095 1344 3809

 

https://www.dailymotion.com/embed/video/x87duj2
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो