scriptनगर निगम और ट्रैफिक विभाग के प्रयास पर फिरा पानी, नहीं सुधरीं नगर की व्यवस्थाएं | No improvement in city arrangements, water on efforts | Patrika News

नगर निगम और ट्रैफिक विभाग के प्रयास पर फिरा पानी, नहीं सुधरीं नगर की व्यवस्थाएं

locationभोपालPublished: Jan 15, 2020 12:47:26 pm

Submitted by:

Rohit verma

मुख्य मार्ग की यातायात व्यवस्था सुधारने की योजना फेल, लग रहा जाम

नगर निगम और ट्रैफिक विभाग के प्रयास पर फिरा पानी, नहीं सुधरीं नगर की व्यवस्थाएं

नगर निगम और ट्रैफिक विभाग के प्रयास पर फिरा पानी, नहीं सुधरीं नगर की व्यवस्थाएं

भोपाल. उपनगर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। भेापाल इंदौर हाइवे मार्ग के बीचो बीच स्थित मुख्य मार्ग की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए पिछले साल अप्रैल में नगर निगम, यातायात विभाग एवं पुलिस के सहयोग से जो योजना बनाई गई थी वो भी पूरी तरह से फेल हो गई है। दो से चार दिन चली कार्रवाई के बाद इस ओर किसी ने ध्यान देने की जरूरत नहीं समझी।

मुख्य मार्ग पर बस स्टैंड से लेकर सीहोर नाका क्षेत्र तक जगह-जगह मार्ग के दोनों ओर ठेला व्यवसाइयों ने कब्जा कर रखा है, तो दूसरी ओर प्रमुख बाजारों में खड़े हो रहे वाहनों से मार्ग से आवागमन करना मुश्किल हो जाता है। मेन रोड पर लगातार बढ़ते यातायात दबाव के चलते हर समय जाम की स्थिति बन रही है। मार्ग से वाहन चालकों के अलावा अब तो पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। ऐसे में यहां से आवाजाही करने वालों को परेशानी होती है।

एक मिनट में सैकड़ों वाहनों का आवागमन
मुख्य मार्ग पर बढ़ते यातायात दबाव के बावजूद शहरी क्षेत्र में कोई इंतजाम नहीं है। हर एक मिनट में सैकड़ों वाहनों का आवागमन दोनों तरफ से होता है। ऐसे में एक वाहन फंसने से ही हालात बिगड़ जाते हैं।

मुख्य मार्ग पर लग रहे मछली बाजार से लोग हो रहे परेशान
संत हिरदाराम नगर. लालघाटी चौराहा से हलालपुर बस स्टैंड के बीच पैदल चलने के लिए बने फुटपाथ पर मछली बाजार लगता है। इससे यहां से राहगीरों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन्दौर-भोपाल मुख्य मार्ग होने से बड़ी संख्या में यहां से वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। मछली खरीदने के लिए लोग मुख्य मार्ग पर ही वाहनों को खड़ा कर देते हैं, जिससे कई बार जाम की स्थिति बनती है। राहगीरों को बदबू से भी परेशान होना पड़ता है। ग्रेट सेपरेटर निर्माण से भी जाम लगा रहता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो