scriptसदन में संकल्प के बाद भी दशहरा से दीपावली तक छुट्टी के आदेश नहीं | No orders for leave from Dussehra to Deepawali even after resolution | Patrika News

सदन में संकल्प के बाद भी दशहरा से दीपावली तक छुट्टी के आदेश नहीं

locationभोपालPublished: Oct 05, 2019 08:41:26 am

– विधानसभा ने मांगा जबाव
– मानसून सत्र में लगातार स्कूलों की लगातार 24 दिन की छुट्टी पर बनी थी सहमति

MP Vidhansabha

MP Vidhansabha

भोपाल। दशहरा से दीपावली तक लगातार 24 दिन की स्कूलों की छुट्टी के मामले में राज्य सरकार ने चुप्पी साध ली है। यह स्थिति तब है जब विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सदन में इस पर चर्चा चल रही थी तब सरकार सहित सभी दल इस पर सहमत थे। सर्वसम्मति से संकल्प पारित होने के तीन माह बाद आदेश जारी नहीं होने पर विधानसभा सचिवालय ने राज्य सरकार से जबाव मांगा है।
अब जबकि चार दिन बाद दशहरा त्यौहार है, ऐसे में सरकार की ओर से कोई निर्णय न लिए जाने के कारण विद्यार्थियों, शिक्षकों में असमंजस की स्थिति है। हालांकि स्कूल शिक्षा विभाग ने एक आदेश जारी किया है जिसमें त्यौहारों के तत्काल बाद परीक्षाएं आयोजित नहीं किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश इसी संकल्प के तहत ही जारी किया गया है। क्योंकि संकल्प में दीपावली से दशहरा तक 24 की छुट्टी के साथ त्यौहारों के तुरंत बाद परीक्षाएं आयोजित नहीं किए जाने का उल्लेख था।
यह है मामला –

कांग्रेस विधायक संजय यादव ने 12 जुलाई को विधानसभा के मानसून सत्र में यह अशासकीय संकल्प पेश किया था। चूंकि उत्सव के ये त्यौहार कुछ ही अंतराल में होते हैं, इसलिए यदि इनके अवकाश घोषित कर दिए जाएं तो कोई हर्ज नहीं होना चाहिए। तर्क दिया गया कि पहले भी ऐसे अवकाश की परम्परा रही है। सदन में सभी मौजूद सभी दल के नेताओं ने इस पर सहमति जताई थी।
यह सही है कि दशहरा से दीपावली तक लगातार 24 दिन की स्कूल की छुट्टी दिए जाने का संकल्प सदन से पारित हो चुका है। राज्य सरकार की जिम्मेदारी है कि इसे पूरा किया जाए। इस बारे में सरकार से पूछा गया है।
– एपी सिंह, प्रमुख सचिव विधानसभा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो