scriptपुराने कंप्यूटर हटा कर लगाए जा रहे नए, अब एक क्लिक पर मिलेगी जानकारी | now information will be available on one click in MP | Patrika News

पुराने कंप्यूटर हटा कर लगाए जा रहे नए, अब एक क्लिक पर मिलेगी जानकारी

locationभोपालPublished: Aug 15, 2022 01:50:13 pm

– कलेक्टोरेट में फाइलों का डिजिटलाइजेशन, कई शाखाओं में काम 50 फीसदी से ज्यादा हुआ

bhopal_news.png

भोपाल। कलेक्टोरेट में बाबुओं की टेबल पर अब दस्तावेजी फाइलों का बोझ कम होता जा रहा है। अधिकतर शाखाओं का डिजिटलाइजेशन लगभग पूरा हो चुका है। अब एक क्लिक पर पूरी जानकारी मिल जाएगी। अनुमति शाखा, निर्वाचन शाखा, खाद्य शाखा, लायसेंस शाखा, भू अभिलेख शाखा, ई गवर्नेंस व लोकसेवा गारंटी केंद्र डिजटलाइजेशन की तरफ बढ़ रहे हैं। काफी काम हो चुका है, पुराने कम्प्यूटर हटाकर नए लगा दिए गए हैं, कुछ जगह लगाए जा रहे हैं।

धीरे-धीरे काम की रफ्तार भी तेज हो रही है। कुछ शाखाओं में 50 फीसदी तक काम पूरा हो गया है, उनमें किसी प्रकरण या केस की जानकारी के लिए अफसर को अब बाबुओं पर कम निर्भर रहना पड़ता है। अगर पूरी तरह डिजिटलाइजेशन हो गया तो यहां काम के लिए भटक रहे लोगों को ज्यादा परेशान नहीं होना होगा। केवल कलक्टर कार्यालय में ही करीब 800 से 1000 नई फाइलें हर माह बनती हैं।

कलेक्टोरेट में वर्षों पुराने रिकॉर्ड में नवाब काल में बनी एतिहासिक इमारतों से लेकर राजस्व सीमा के अंदर के खसरे, नक्शे, भू अर्जन, रेवेन्यू रिकॉर्ड, पुराने केस, जमीनों के अधिग्रहण से संबंधित दस्तावेज, सिंधी विस्थापन, तालाब विस्तार, शिफ्टिंग, नए निर्माण, किस विभाग को कहां जमीन दी गई। प्रशासन की तरफ से दी गईं लीज व अन्य सरकारी रिकॉर्ड को डिजिटलाइज किया जा चुका है। इनमें 30 साल पहले पेट्रोल पंप से लिए गए डीजल के सैम्पल की बोतलें तक के रिकॉर्ड को डिजिटलाइज किया है।

कलेक्टोरेट की छत पर रखा है बचा रिकॉर्ड-
विभागों में वर्षों से हो रहे काम का एक-एक रिकॉर्ड संभाल कर रखा गया है। चाहे वो शस्त्र शाखा हो, कलक्टर कोर्ट हो या फिर राजस्व से जुड़े मामले। इन रिकॉर्ड की इतनी अधिक संख्या हो गई कि उसे नीचे रखना मुश्किल हो गया। कलेक्टोरेट की छत पर टीन डालकर बस्तों में नंबरिंग कर रिकॉर्ड रखा गया है। कुछ महत्वपूर्ण रिकॉर्ड छत पर बने कमरे में रखा है। जिसमें कर्मचारी तैनात रहते हैं। इसमें से भी काफी रिकॉर्ड डजिटलाइज हो गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो