मौसम विभाग के अनुसार दो दिन तक जबलपुर और उससे सटे इलाकों में बारिश की गतिविधियां और तेज होंगी- बंगाल की खाड़ी में मानसून की गतिविधियों के तेज होने के कारण यह बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन तक जबलपुर और उससे सटे इलाकों में बारिश की गतिविधियां और तेज होंगी. मालवा-निमाड़ में अभी दो दिन बारिश के आसार नहीं हैं। भोपाल में मानसून 18 तक पहुंच सकता है।
बंगाल की खाड़ी में अब तक मानसून की गतिविधियां धीमी थीं, लेकिन मंगलवार से इसने भी रफ्तार पकड़ ली-अरब सागर में मानसून एक्टिव है और वह आगे बढ़ रहा है, लेकिन पाकिस्तान से लगातार हवाएं आने के कारण यह मध्यप्रदेश की बॉर्डर पर अटक गया है। एमपी और महाराष्ट्र के बीच मानसून अटका है. बुधवार से पाकिस्तान से हवाओं का एक और दौर मध्यप्रदेश में आ जाएगा। अभी एक सिस्टम पहले से एक्टिव है। ऐसे में अरब सागर से आ रहा मानसून आगे नहीं बढ़ पा रहा। बंगाल की खाड़ी में अब तक मानसून की गतिविधियां धीमी थीं, लेकिन मंगलवार से इसने भी रफ्तार पकड़ ली। यह अब आगे बढ़ने लगा है। इस कारण जबलपुर, छिंदवाड़ा और सतना में मंगलवार को हल्की बारिश भी हुई। यहां एक ट्रफ लाइन भी बन रही है। अगले दो दिन में यहां तेज बारिश हो सकती है।