scriptअब फ्लाइट से मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी | Now Mumbai flight will also be available on Wednesday | Patrika News

अब फ्लाइट से मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी

locationभोपालPublished: Oct 02, 2020 04:56:50 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

एअर इंडिया की दिल्ली फ्लाइट का भी शेड्यूल बदला…..

c3a9f051-bd6c-4b39-b5b9-38244deec783-gettyimages-932651818_6426779-m.jpg

Mumbai

भोपाल। राजधानी से मुबंई जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब मुंबई फ्लाइट 7 अक्टूबर से सप्ताह में सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी। अभी यह सोमवार, शुक्रवार व रविवार को उड़ान भरती है। वहीं अब भोपाल से दिल्ली (Bhopal to Delhi flight) जाने वाली इंडिगो फ्लाइट (indigo flight) सप्ताह में तीन दिन के बजाए नियमित होने जा रही है। अभी तक ये फ्लाइट सप्ताह में दोपहर को तीन दिन मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को चलाई जा रही है। इस फ्लाइट में बदलाव आने वाली 8 अक्टूबर से होगा।

Flight
साथ ही साथ एअर इंडिया भी इसी सप्ताह जयपुर, रायपुर समेत कुछ उन फ्लाइट्स का शेड्यूल जारी कर सकता है, जिनका संचालन अक्टूबर के पहले या दूसरे सप्ताह से किए जाने की संभावना है। इन सभी फ्लाइटों के चलने से भोपाल से जाने वाले यात्रियों को सुविधा होगी। एअर इंडिया के स्टेशन मैनेजर खलीक अहमद का कहना है कि कंपनी जल्द ही कुछ फ्लाइट्स और शुरू करने जा रही है।

जानिए क्या रहेगा फ्लाइट का शेड्यूल
फ्लाइट नं- 6ई-2061
कहां से कहां- दिल्ली-भोपाल
प्रस्थान- सुबह 6:55
आगमन- 8:25

फ्लाइट नं- 6ई-2062
कहां से कहां- भोपाल-दिल्ली
प्रस्थान- सुबह 9:00
आगमन- 10:30

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो