scriptमुंबई, दिल्ली, हैदराबाद, बेंगलुरु और प्रयागराज के लिए अब सातों दिन मिलेंगी फ्लाइट्स | now seven days flights will be available for many cities | Patrika News

मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद, बेंगलुरु और प्रयागराज के लिए अब सातों दिन मिलेंगी फ्लाइट्स

locationभोपालPublished: Oct 01, 2021 04:15:57 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

एयरपोर्ट प्रबंधन में इंडिगो एवं एयर इंडिया से मिले अक्टूबर शेङ्यूल के बाद नया टाइम टेबल जारी कर दिया है…..

flights.jpg

flight

भोपाल। राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अनलॉक चालू होने के बाद यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। फिलहाल राजा भोज एयरपोर्ट पर केवल एयर इंडिया एवं इंडिगो की उड़ानों का संचालन किया जा रहा है। सप्ताह में 3 से 4 इंडिगो की उड़ानें दिन मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद, बैंगलुरु, प्रयागराज के लिए उड़ानों का संचालन किया जा रहा था। एयरपोर्ट प्रबंधन में इंडिगो एवं एयर इंडिया से मिले अक्टूबर शेङ्यूल के बाद नया टाइम टेबल जारी कर दिया है।

अहमदाबाद आगरा के लिए भी सेवा

राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के डायरेक्टर केएल अग्रवाल ने बताया कि नए शेड्यूल के बाद भोपाल से अहमदाबाद एवं आगरा के लिए भी सेवाओं का संचालन सोमवार, बुधवार. शुक्रवार को संचालित की जाएंगी। इसके अलावा रविवार को भी आगरा एवं अहमदाबाद के लिए उड़ान सेवा उपलब्ध कराई जा रही है।

इंडिगो की उड़ानें

इंडिगो भोपाल से मुंबई, हैदराबाद प्रयागराज, दिल्ली, इलाहाबाद एवं बेंगलुरु के लिए सप्ताह में 7 दिन उड़ान सेवा का संचालन करेगी। इन उड़ानों का संचालन अलग-अलग दिन यात्रियों की संख्या के हिसाब से किया जा सकेगा।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x84jtfq
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो