scriptNumber of houses increased by three thousand based on tax GIS survey | छह साल में तीन हजार बढ़ गई मकानों की संख्या पर टैक्स जीआईएस सर्वे के आधार पर वसूल रहे | Patrika News

छह साल में तीन हजार बढ़ गई मकानों की संख्या पर टैक्स जीआईएस सर्वे के आधार पर वसूल रहे

locationभोपालPublished: Sep 10, 2023 09:14:19 pm

नगरपालिका ने राजस्व में बढ़ोत्तरी किए जाने के लिए वर्ष 2016 में जीआईएस (ग्लोबलइंफॉर्मेशन सिस्टम) सर्वे कराया गया था। जिसमें 26 हजार मकान होना बताए गए थे।

नगरपालिका में शनिवार को लोक अदालत के दौरान 23 लाख रुपए का टैक्स जमा किया गया
नगरपालिका में शनिवार को लोक अदालत के दौरान 23 लाख रुपए का टैक्स जमा किया गया
बैतूल। नगरपालिका ने राजस्व में बढ़ोत्तरी किए जाने के लिए वर्ष 2016 में जीआईएस (ग्लोबलइंफॉर्मेशन सिस्टम) सर्वे कराया गया था। जिसमें 26 हजार मकान होना बताए गए थे। इस सर्वे के आधार पर नगरपालिका पिछले सात सालो से शहरवासियों से टैक्स वसूल रही है, लेकिन इन सात सालों में शहर में तीन हजार से अधिक नए मकान भी बने हैं, पर नगपालिका के संपत्तिकर कर वसूली में आज तक कोई वृद्धि नहीं हो सकी है। आज भी नगरपालिका के संपत्तिकर की चालू डिमांड 3.20 करोड़ है। जबकि सात वर्ष पूर्व भी लगभग इतनी ही डिमांड थी, जिसमें मामूली वृद्धि भर हुई है।
शहर में 17 हजार उपभोक्ता जमा करते हैं टैक्स
बैतूल शहरी क्षेत्र में करीब 17 हजार उपभोक्ता हैं जिनसे नगरपालिका सलाना टैक्स की वसूली करती है, लेकिन इनमें से 12 से 13 हजार उपभोक्ता ही नियममित रूप से टैक्स की अदायगी करते हैं। जबकि कुछ वित्तीय वर्ष की समाप्ति के बाद ही टैक्स जमा करते हैं। जिसके कारण नगरपालिका पर पिछला बकाया टैक्स का बोझ बढ़ते जा रहा है। पिछले साल का 4 करोड़ 14 लाख 31 हजार 608 रुपए का टैक्स वसूलना बकाया हैं। जिसे इस वित्तीय वर्ष में शामिल किया गया है। वर्तमान में नगरपालिका की टैक्स वसूली महज 20 प्रतिशत ही होना बताई जा रही है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.