भोपालPublished: Jul 14, 2023 01:04:39 pm
Manish Gite
मध्यप्रदेश में चार दिनों से अस्पतालों में व्यवस्था गड़बड़ाई हुई है...। प्रदेश की हजारों नर्स हड़ताल पर हैं...।
मध्यप्रदेश के अस्पतालों में नर्सेस की हड़ताल का शुक्रवार को चौथा दिन है। पिछले तीन दिनों से चल रही हड़ताल का असर कई अस्पतालों में देखने को मिला। इंदौर, जबलपुर, भोपाल और ग्वालियर जैसे बड़े शहरों में अस्पतालों की व्यवस्था पर असर पड़ा है। इंदौर में पीपीई किट पहनकर नर्सों ने प्रदर्शन किया। जबलपुर में सद्बुद्धि यज्ञ कर सरकार का ध्यान आकर्षित किया। प्रदेश की नर्सों ने कहा है कि यदि सरकार ने अब भी हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो यह आंदोलन और उग्र हो जाएगा।