scriptOctober, 2023 Sarvartha Siddhi Yoga Date and Time for shopping | 30 अक्टूबर तक बन रहा है 'सर्वार्थ सिद्धि महायोग', मकान-प्रॉपर्टी, गाड़ी या सोना, चांदी के लिए ये हैं शुभ मुहुर्त | Patrika News

30 अक्टूबर तक बन रहा है 'सर्वार्थ सिद्धि महायोग', मकान-प्रॉपर्टी, गाड़ी या सोना, चांदी के लिए ये हैं शुभ मुहुर्त

locationभोपालPublished: Oct 03, 2023 03:27:29 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि व रवि पुष्य योग में सोना और प्रॉपर्टी खरीदने से मिलेगा पितरों का आशीर्वाद......

gettyimages-1457957990-170667a.jpg
Sarvartha Siddhi Yoga

भोपाल। मकान, प्रॉपर्टी, वाहन या सोना, चांदी खरीदने के लिए आपको नवरात्रि या दशहरा तक का इंतजार करने की आवश्यकता नहीं है। इस माह में बन रहे विशेष योगों के चलते खरीदारी और निवेश की शुरुआत करना शुभ होगा। ज्योतिष शास्त्र में सर्वार्थ सिद्धि योग खरीदारी के लिए बेहद ही शुभ माना जाता है जो सोमवार से शुरू हो चुका है। इसमें 30 अक्टूबर तक खरीदारी के कई मुहूर्त हैं। खरीदारी के लिए अत्यंत शुरू माना जाने वाला रवि पुष्य योग 8 अक्टूबर को है। इस योग में सोना, वाहन, मकान की खरीदारी करना शुभ होता है। वहीं अमृत सिद्धि योग 18 और 27 अक्टूबर को बन रहा है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.