भोपाल

साध्वी प्रज्ञा को उम्मीदवार बनाने पर उमर अब्दुला का तंज, कहा- ये हिन्दुत्व का नियम है

साध्वी प्रज्ञा को उम्मीदवार बनाने पर उमर अब्दुला का तंज, कहा- ये हिन्दुत्व का नियम है

भोपालApr 18, 2019 / 03:07 pm

Pawan Tiwari

साध्वी प्रज्ञा को उम्मीदवार बनाने पर उमर अब्दुला का तंज, कहा- ये हिन्दुत्व का नियम है

भोपाल. जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने साध्वी प्रज्ञा पर हमला बोला है। उमर अब्दुला ने ट्वीट करते हुए कहा भाजपा द्वारा साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को टिकट दिए जाने पर हमला बोलते हुए कहा- बीजेपी के लीगल सिस्टम का ये क्या मजाक है कि बीजेपी ने भोपाल से एक ऐसे व्यक्ति को उम्मीदवार बनाया है, जिसपर आतंकवाद का आरोप है, और स्वास्थ कारणों का हवाला देकर बेल पर है, पर साफ तौर पर इतनी स्वस्थ है कि गर्मी में चुनाव प्रचार कर सकें। हिन्दुत्व के नियम।
क्या कहा शिवराज ने
शिवराज सिंह चौहान ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को उम्मीदवार बनाए जाने पर कहा- संन्यासी के जीवन का उद्देश्य आत्मा का मोक्ष और जगत का कल्याण होता है। जगत के हित में राजनीति है। बहन साध्वी प्रज्ञा जी भोपाल से चुनाव लड़ रही हैं और वह रिकॉर्ड मतों से विजयी होंगी। मेरी शुभकामनाएं! बहन साध्वी प्रज्ञा के साथ मैं और मेरे साथ पूरा भोपाल खड़ा है। वह प्रचण्ड मतों से विजयी होंगी और सबका कल्याण होगा। अधर्म का विनाश होगा और सबको न्याय मिलेगा। जिस पार्टी के नेता अपनी ही महिला नेता का अपमान करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं कर पाते हैं, वो हमारी और आपकी माता-बहनों की सुरक्षा कैसे कर पायेंगे? क्या ऐसे कमज़ोर नेतृत्व को भारत कभी स्वीकार करेगा?
 

https://twitter.com/OmarAbdullah/status/1118573738557984768?ref_src=twsrc%5Etfw
अमित शाह ने क्या कहा

राहुल गांधी और कांग्रेस देश को सुरक्षित नहीं कर सकते वो तो बस हिंदू आतंकवाद और भगवा आतंकवाद बोलकर पूरी दुनिया में हिंदू धर्म को बदनाम कर सकते हैं। भाजपा ने तय किया है कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को भगवा आतंकवाद शब्द के जन्मदाता दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारेगी।

Home / Bhopal / साध्वी प्रज्ञा को उम्मीदवार बनाने पर उमर अब्दुला का तंज, कहा- ये हिन्दुत्व का नियम है

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.