scriptएक तरफ पतझड़ तो दूसरी ओर छा गई बहार | On one hand, fall on the other side spring | Patrika News

एक तरफ पतझड़ तो दूसरी ओर छा गई बहार

locationभोपालPublished: May 25, 2019 08:12:03 pm

– भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, सड़क के सेंट्रल वर्ज पर रोपे गए हैं ये पौधे

envirment news

एक तरफ पतझड़ तो दूसरी ओर छा गई बहार

भोपाल। भीषण गर्मी का असर आम लोगों के साथ पेड़ पौधों और जानवरों पर भी हो रहा है। स्थिति ये हैं कि कई पेड़ों की हालत तो ऐसी हो गई मानो सूख गए हैं पत्ते झड़ चुके हैं केवल शाखाएं नजर आ रही हैं। लेकिन यहीं प्रकृति का एक दूसरा रंग भी देखने को मिल रहा है। तेज धूप के बावजूद कई पेड़ पौधों पर बहार आ गई हैं। वीआईपी रोड किनारे ये नजारा देखने को मिल रहा है। कई पौधे फूलों से लदे हुए हैं। तेज गर्मी के साथ इन पर आई बहार बढ़ती नजर आ रही है। यही स्थिति लिंक रोड, गौतम नगर, शौर्य स्मारक के पास भी है। यहां गुलमोहर के पेड़ों पर लाल फूल पूरे खिले हुए हैं।
गर्मी में खिलते हैं फूल
विशेषज्ञों ने बताया कि सड़क ऐसे कई पेड़ पौधे हैं जो तेज धूप में ही हरे होते हैं। वहीं कई ऐसी प्रजातियां हैं जिनमें फूल केवल गर्मी में ही खिलते हैं। नगर निगम और सीपीए ने ऐसी कई प्रजातियों के पौधों को सड़क के सेंट्रल वर्ज पर लगाया है। भीषण गर्मी में राहगीरों को ये नजारा राहत देने वाला है। कई पौधे फूलों से लदे हुए हैं।
करीब दो माह पहले से तैयारी

नगर निगम प्रवक्ता हरीश गुप्ता के मुताबिक वीआईपी रोड पर पूरे साल काम होता है। यहां हरियाली को बढ़ावा देने के लिए कई पौधे रोपे गए हैं। दो तीन महीने पहले से यहां ऐसे पौधे लगाए गए जिनमें गर्मियों में फूल खिलते हैं।
होशंगाबाद रोड किनारे पाम ट्री और हरी घास

होशंगाबाद रोड किनारे साइकिल ट्रैक से लग कर पाम ट्री और घास लगाई गई थी। भीषण गर्मी में इन्हें हराभरा रखने सुबह और शाम सिंचाई हो रही है। जिसके चलते इस रास्ते पर सफर सुखद अहसास करा रहा है। सावरसेतु सेतु से लेकर बाग सेवनियां थाने तक यहां हरियाली है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो