scriptBIG NEWS: राफेल के जवाब में प्रधानमंत्री मोदी ने छेड़ा बोफोर्स का मुद्दा, गर्माई राजनीति | Ottavio Quattrocchi Bofors Case and CONGRESS mp election 2018 news | Patrika News

BIG NEWS: राफेल के जवाब में प्रधानमंत्री मोदी ने छेड़ा बोफोर्स का मुद्दा, गर्माई राजनीति

locationभोपालPublished: Nov 24, 2018 01:32:00 pm

Submitted by:

Manish Gite

BIG NEWS: राफेल के जवाब में प्रधानमंत्री मोदी ने छेड़ा बोफोर्स का मुद्दा, गर्माई राजनीति

PM MODI

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को चुनावी सभा में आक्रामक नजर आए। उन्होंने कांग्रेस की तरफ से बार-बार राफेल पर मोदी को घेरने पर पलटवार करते हुए कहा है कि मध्यप्रदेश की जनता को कांग्रेस के कुशासन से निजात दिलाने वाले शिवराज सिंह को लोग मामा कहते हैं। कांग्रेस कभी अपने क्वात्रोची मामा को भी याद कर लें। जिन्होंने बोफोर्स घोटाला किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को छतरपुर में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मध्यप्रदेश की राजधानी में राफेल का मुद्दा उठा रही कांग्रेस को जवाब दिया है। उन्होंने कांग्रेस सरकार के बहुचर्चित बोफोर्स मुद्दे को एक बार फिर उठाकर राजनीति गर्मा दी है।

 

मोदी की मां को दी गाली
उन्होंने कहा कि वे बार-बार मोदी की मां को राजनीति में ले आते हैं। उन्होंने कहा कि वो बेचारी बूढ़ी मां जिसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। वो पूजा-पाठ करने वाली महिला उसे बार-बार राजनीति में घसीट ले आते हैं। मोदी ने कहा कि क्या मोदी की मां का बार-बार नाम लेने से कांग्रेस के नेता अपनी जमानत बचा पाएंगे।

 

कालेधन पर बोली बड़ी बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कालेधन पर भी बात बोली। उन्होंने कहा कि वे मोदी को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते क्योंकि आपने रिपोर्ट पड़ी होगी कि केंद्र सरकार ने कालेधन पर कानून बनाया है। इसके तहत हमने विदेशों में इनका 35 से 40 करोड़ रुपए जब्त कर लिया है। इसलिए मोदी से इनको परेशानी हो रही है। अब मोदी ने इनको चोरी पकड़ी है तो क्या यह लोग मोदी को पसंद करेंगे क्या। मोदी ने कहा कि एक आठ बाय आठ के कमरे के पते पर सैकड़ों कंपनियां रजिस्टर थी, जिसे बंद कर दिया गया। इससे कांग्रेस को परेशानी तो होगी। मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाने के लिए मैंने बीड़ा उठाया है। मुझे मध्यप्रदेश में बीजेपी की सरकार बनाकर दीजिए। आपकी पाई-पाई और पल-पल का हिसाब मिले। आपके सपनों का मध्यप्रदेश बने इसलिए भाजपा को विजय बनाइए।


आयुष्मान भारत योजना पर बोले मोदी
मोदी ने कहा कि जब परिवार का कोई बीमार हो जाता है तो पूरा परिवार तहस नहस हो जाता है। आयुष्मान भारत योजना से यह परेशानी दूर हो गई। अमेरिका, कनाडा और मैक्सिकों की जनसंख्या मिला दे उससे भी ज्यादा हिन्दुस्तान के लोगों को हिन्दुस्तान योजना का लाभ मिलेगा। हमने महंगे से महंगे अस्पतालों के दरवाजे खोल दिए हैं। हर साल 5 लाख रुपए तक का खर्चा सरकार देगी। हमने लागू कर दिया। दो माह हुए हैं। इस देश के तीन लाख से ज्यादा लोगों ने आपरेशन का लाभ लिया और उनकी जिंदगी बच गई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो