भोपालPublished: Mar 17, 2023 04:26:06 pm
Manish Gite
दो साल पहले मिला आश्वासन आज तक नहीं हुआ पूरा...। प्रदेश के नाराज पंचायत कर्मी अब बड़े आंदोलन के मूड में...।
भोपाल। मध्यप्रदेश की 23 हजार से अधिक पंचायतों में 20 मार्च से कामकाज थम सकता है। प्रदेशभर की इन पंचायतों के कर्मचारी तालाबंदी कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने वाले हैं। पंचायत कर्मी राजधानी सहित अपने-अपने जिले के मुख्यालय पर भूख हड़ताल भी करेंगे। लोगों को पंचायत स्तर पर अपने जो भी काम हो, वो पहले ही निपटा लेना चाहिए।