भोपालPublished: Mar 18, 2023 05:19:25 pm
Subodh Tripathi
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को नागपुर महाराष्ट्र की अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति द्वारा खुला चैलेंज दिया था कि अगर वे उनके द्वारा पूछी गई बातों का सही जवाब दे देंगे, तो उन्हें 30 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा।
भोपाल. बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जिस महाराष्ट्र में खुला चैलेंज मिला था, उसी महाराष्ट्र में आज पंडित धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार लगा है, 18 और 19 मार्च को लगने वाले दिव्य दरबार में पंडित धीरेंद्र शास्त्री अर्जी लगाने से पहले भक्तों की समस्या बताकर उनके निराकरण का उपाए बताएंगे। हैरानी की बात तो यह है कि जहां मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस उनके समर्थन में है। वहीं महाराष्ट्र में कांग्रेस उनके विरोध में खड़ी है।