भोपालPublished: Feb 11, 2023 05:48:07 pm
Manish Gite
त्रिकालदर्शी पंडोखर सरकार का दिव्य दरबार 13 और 14 फरवरी को भोपाल में...।
भोपाल। पंडोखर धाम से चर्चित हनुमान मंदिर के पुजारी पं. गुरुशरण शर्मा भोपाल में दरबार लगाने वाले हैं। पंडोखर सरकार से चर्चित पंडित शर्मा का यह दरबार 13 और 14 फरवरी को लगेगा। गौरतलब है कि पंडोखर सरकार (Pandokhar Sarkar Dham) 15-20 सालों से यह दरबार लगा रहे हैं। वे भी लोगों के मन के प्रश्नों को पहले ही अपने पास रखी पर्ची में लिख देते हैं।