भोपाल. नगर निगम अब लोगों से वाहन विक्रेता एजेसियों के माध्यम से पार्किंग शुल्क की वसूली करेगा। पार्किंग स्थलों पर अब शुल्क वसूली नहीं होगी। सिर्फ मल्टीलेवल पार्किंग व प्रीमियम पार्किंग के लिए ही शुल्क लगेगा।
नगर निगम उपायुक्त की ओर से एकमुश्त पार्किंग शुल्क की दरें भी जारी की गई है। एक लाख रुपए तक का दो पहिया वाहन खरीदने वाले को अब पार्किंग शुल्क के तौर पर अब 500 रुपए अतिरिक्त देना होंगे, जबकि छह लाख रुपए तक का चार पहिया वाहन खरीदी करने वाले को 1500 रुपए का पार्किंग शुल्क देना होगा।

फ्री पार्किंग इसलिए एकमुश्त वसूली
- निगम प्रशासन का तर्क है कि ऑन स्ट्रीट- ऑफ स्ट्रीट पार्किंग फ्री है। नगर निगम यहां फ्री पार्किंग की सुविधा प्रदान कर रहा है। ऐसे में एकमुश्त पार्किंग शुल्क तय किया जा रहा है। आदेश में ये भी स्पष्ट किया है कि मल्टीलेवल पार्किंग, प्रीमियम पार्किंग में पार्किंग शुल्क की वसूली जारी रहेगी।

ये तय की दरें
वाहन प्रकार- कीमत- पार्किंग शुल्क
- दो पहिया वाहन- 50 हजार रुपए तक- 250 रुपए
- दो पहिया वाहन- 50 हजार रुपए से एक लाख रुपए तक- 500 रुपए
- दो पहिया वाहन- एक लाख रुपए से पांच लाख रुपए तक- 1000 रुपए
- दो पहिया वाहन- पांच लाख रुपए से अधिक पर- 1500 रुपए
- चार पहिया वाहन- छह लाख रुपए तक- 1500 रुपए
- चार पहिया वाहन- छह लाख रुपए से 12 लाख रुपए तक- 2000 रुपए
- चार पहिया वाहन- 12 लाख रुपए से 30 लाख रुपए तक- 3000 रुपए
- चार पहिया वाहन- 30 लाख रुपए से अधिक के- 5000 रुपए

कोट्स
हमने वाहन एजेंसियों के माध्यम से नए वाहन खरीदी के समय एकमुश्त पार्किंग शुल्क तय किया है। फ्री पार्किंग की सुविधा दी जा रही है, इसलिए यहां की व्यवस्थाओं के लिए इस शुल्क का उपयोग किया जाएगा।
- योगेंद्रसिंह पटेल, उपायुक्त